Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक महिला रिपोर्टर ने अपने माइक पर कंडोम चढ़ाकर रिपोर्टिंग की। इसका वीडियो सामने आने के बाद महिला रिपोर्टर ने ऐसा करने की वजह भी बताई है। महिला रिपोर्टर ने जो वजह बताई वह थोड़ी हैरान करने वाली है। वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आया है, जहां इन दिनों भयानक तूफान आया हुआ है।
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, NBC चैनल के साथ काम करने वाली महिला रिपोर्टर कायला गेलर तूफान की रिपोर्टिंग कर रही थीं। फ्लोरिडा में आए भीषण तूफान की रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर को बारिश का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण रिपोर्टर ने अपने माइक को पानी में भीगने से बचाने के लिए यह अजीबोगरीब तरीका अपनाया। उन्होंने अपने माइक पर कंडोम चढ़ा दिया। जब लोगों ने माइक पर कंडोम चढ़ा देखा तो वह हैरान रह गए। देखें वीडियो-
पानी से बचाने के लिए किया ऐसा
वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछने लगे कि रिपोर्टर ने क्या सच में माइक पर कंडोम चढ़ा हुआ था। इसके बाद महिला रिपोर्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह बात क्लियर की। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उनके माइक पर कंडोम चढ़ा हुआ है। रिपोर्टर ने कहा कि 'हां यह वही है जो आप सोच रहे हैं। यह कंडोम है।' उन्होंने बताया कि माइक को गीला होने से बचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया। अगर वह ऐसा नहीं करतीं तो माइक गीला हो जाता और वह रिपोर्टिंग नहीं कर पातीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला रिपोर्टर तूफान की चपेट में आ गई हैं। तेज बारिश और हवाओं के बीच वह रिपोर्टिंग कर रही हैं। बता दें कि फ्लोरिडा में आए तूफान ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है।
