वायरल न्यूज़

Viral Video: विदाई में दुल्हन को पालतू कुत्तों ने रोका, इमोशनल वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें

Pet dog loyalty: सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की विदाई के दौरान उसके पालतू कुत्ते उसे जाने नहीं दे रहे थे। यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कुत्तों की वफादारी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Image

शादी की विदाई में दिखा पालतू जानवरों का सच्चा प्यार (Instagram/gaurisingh0507)

Dog Emotional Video: शादी के बाद दुल्हन की विदाई का पल हर किसी के लिए बेहद भावुक होता है। इस समय परिवार के लोग अपनी बेटी को विदा करते हुए अक्सर रो पड़ते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन को रोकने वाले उसके घरवाले नहीं, बल्कि उसके पालतू कुत्ते थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक कर रहा है। यह मामला गौरी सिंह नाम की एक महिला से जुड़ा है। उनकी शादी के बाद जब विदाई का समय आया, तो सब कुछ सामान्य चल रहा था। गौरी अपने पति के साथ घर से बाहर जाने लगीं, तभी उनके पालतू कुत्तों ने उन्हें देख लिया।

कुत्ते बार-बार भौंककर रोकने की कर रहे थे कोशिश

जैसे ही कुत्तों को एहसास हुआ कि उनकी मालकिन जा रही हैं, वे जोर-जोर से भौंकने लगे। वीडियो में दिखता है कि गौरी के तीनों कुत्ते स्नोवी, मिश्कू और लैला बालकनी में खड़े होकर उन्हें देख रहे होते हैं। वे उन्हें जाते देख बेचैन हो जाते हैं और बार-बार भौंककर जैसे उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। अपने पालतू साथियों की यह हालत देखकर गौरी खुद को संभाल नहीं पातीं और भावुक होकर रोने लगती हैं। इसके बाद गौरी वापस बालकनी में जाती हैं और अपने कुत्तों को प्यार से गले लगाती हैं। वह उन्हें शांत कराने की कोशिश करती हैं और प्यार से समझाती हैं कि “मम्मा यहीं है।” लेकिन कुत्ते फिर भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं होते और लगातार अपनी भावनाएं जाहिर करते रहते हैं।

यह दृश्य इतना भावुक है कि वीडियो देखने वाले लोग भी खुद को रोक नहीं पा रहे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कुत्तों की वफादारी और उनके प्यार की तारीफ की है। लोग कह रहे हैं कि जानवर भले ही बोल नहीं सकते, लेकिन उनकी भावनाएं बहुत गहरी होती हैं।

यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि इंसानों और उनके पालतू जानवरों के बीच का रिश्ता कितना खास और सच्चा होता है, जो शब्दों से कहीं ज्यादा दिल से जुड़ा होता है। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर gaurisingh0507 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article