Funny Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको डांस के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ लोग तो हाहाकारी डांस से ऐसा माहौल बनाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ डांस (Dance Viral Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इन डांस वीडियो (Funny Dance Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।
कुछ लोग जहां नेचुरल डांस से धमाल मचाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं, जो नशे में धुत होकर बवाली डांस करते हैं। उन्हें बिल्कुल ही समझ में नहीं आता है कि आखिर वो क्या कर रहे हैं और उनके साथ क्या हो रहा है? इस वायरल वीडियो में आपको एक ताऊ का ऐसा ही अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें नशे में धुत होकर उन्होंने डांस से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर सब दंग रह गए। वीडियो (Trending Dance Video) में आप देख सकते हैं डीजे फ्लोर पर लोग मस्ती में डांस कर रहे हैं। तभी एक ताऊ नशे में धुत होकर वहां पहुंचते हैं। डांस करते-करते उनका बैलेंस बिगड़ता चला जाता है और फिर जो धमाल मचता है उसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे...
ताऊ ने डांस से मचाया धमाल
इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे ताऊ ने तो माहौल बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को 'ajay.mahla.7927' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 60 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो आपको ताऊ का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
