Viral Dog Video: कुत्ते इंसानों को बेहद प्रिय होते हैं। बहुत सारे लोग अपने घरों में कुत्तों को पालते हैं और उन्हें अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं। हालांकि, जब लोग बाहर जाते हैं और उन्हें आवारा कुत्ते दिखते हैं तो वह उससे दूरी बना लेते हैंं। जब आवारा कुत्ते को पास आता देखते हैं तो लोग उससे भगा देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक बस का है। वायरल हुए वीडियो में भीड़-भाड़ वाली बस के भीतर का नजारा दिख रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बस के भीतर सीट न मिलने की वजह से खड़े हैं। हालांकि, तभी कैमरा एक सीट की तरफ जाता है। इस सीट पर एक कुत्ते लेटा नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि कुत्ते ने दो सीट घेर रखी है और बड़ी ही गहरी नींद में सो रहा है। हालांंकि, कोई भी कुत्ते को उठाता नहीं है और कुत्ता सीट पर आराम से गहरी नींद में सो रहा होता है। दरअसल, लोगों ने कुत्ते को सीट पर से इसलिए नहीं उठाया, क्योंकि वह गहरी नींद में सो रहा था। वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर हार बैठेंगे दिल
वीडियो को ट्विटर पर स्टेफानो एस मैगी नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'बस में भीड़ थी और कुत्ते ने 2 सीटों पर कब्जा कर रखा था, लेकिन किसी ने उसके आराम में खलल नहीं डाला।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई यात्री बस के अंदर खड़े होकर सीट पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन वह भी कुत्ते को नहीं उठाते हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 55 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया है।
