वायरल न्यूज़

VIDEO: इस तरह छलांग लगाकर हिरण के बच्चे ने किया रोड क्रॉस, देखते रह गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:58 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर हिरण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छलांग लगाकर रोड क्रॉस कर रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

हिरण के बच्चे ने लगाई छलांग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण के बच्चे ने हवा में लगाई छलांग
  • अनोखे अंदाज में किया रोड क्रॉस
  • वीडियो देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

Deer Jump Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार यहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें हिरण का एक बच्चा जबरदस्त अंदाज में छलांग लगाकर रोड क्रॉस करते नजर आया। इस नजारे को देखकर लोग भौचक्के रह गए। कईयों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था।

आज कल सोशल मीडिया पर भी जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह हिरण का बच्चा छलांग लगा रहा है। जंगलों से निकलते हुए हिरण का बच्चा भीड़-भाड़ वाली सड़क के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वो खतरनाक अंदाज में छलांग लगाते हुए रोड को क्रॉस करता है। जिस तरह वो छलांग लगाकर रोड क्रॉस करता है, उसे देखकर सब दंग रह जाते हैं और कुछ लोग इस नजारे को कैमरे में कैद कर लेते हैं। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होगी। हो सकता है इस तरह का नजारा आपलोगों ने पहली बार देखा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। आलम ये है कि इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 1800 से लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article