वायरल न्यूज़

Viral Video: चमचमाती कार का बच्चे ने कर दिया सत्यानाश, मालिक के आते ही अपनी गाड़ी में हुआ नौ दो ग्यारह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 08:54 PM IST

Viral Video: वीडियो को देखकर आपको एक तरफ मजा आ जाएगा, दूसरी तरफ बच्चे की हरकत पर हैरानी भी होगी। अब बच्चे ने जिस भी शख्स की कार के साथ शरारत की, उस शख्स का अपनी कार को देखकर गुस्सा होना लाजिमी है।

Image

कार का वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर आपको भी आ जाएगा मजा
  • बच्चे की हरकत देखकर कार मालिक को आएगा गुस्सा
  • देखते ही देखते चमचमाती कार को बर्बाद कर देता है बच्चा

Viral Video: बच्चे वैसे तो बहुत प्यारे होते हैं, लेकिन कई बार वह ऐसी हरकतें करते हैं। जिसे देखकर लोगों को उन पर गुस्सा आ जाता है। कई बार ऐसा लगता है कि बच्चे जानबूझकर शरारत करते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको एक तरफ मजा आ जाएगा, दूसरी तरफ बच्चे की हरकत पर हैरानी भी होगी। अब बच्चे ने जिस भी शख्स की कार के साथ शरारत की, उस शख्स का अपनी कार को देखकर गुस्सा होना लाजिमी है।

बच्चे ने कर दिया कार को बर्बाद

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा सफेद रंग की चमचमाती कार के पास खड़ा है। न जाने उसे क्या सूझता है, वह कार की पेंट को बर्बाद करने लगता है। वह स्केच पेन से पूरी कार को रंग देता है। बच्चा धीरे-धीरे करके सफेद रंग की कार को रंगीन बना देता है। वह पूरी मेहनत से कार को रंगता नजर आ रहा है। इसी बीच जिसकी कार होती है, वह वहां आ जाता है। इसके बाद बच्चा जो करता है, उसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। कार का मालिक जैसे ही कार के पास आता है, बच्चा वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि मालिक जैसे ही कार की तरफ आता दिखता है। बच्चा दौड़कर अपनी प्लास्टिक की स्कूटर की तरफ जाता है और फिर उसमें बैठकर वहां से भाग जाता है। आप बच्चे के चेहरे पर कुटिल मुस्कान देख सकते हैं। अपनी हरकत के बाद बच्चा जिस तरह वहां से भागता है, उसे देखकर आपको बच्चे से प्यार हो जाएगा। वीडियो को @MorissaSchwartz नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर मजा आ रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बच्चा जल्दी ही कार पेंटिंग की दुकान शुरू करेगा।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article