वायरल न्यूज़

Video: चीता इतनी बर्बरता से करता है हिरण का शिकार, देखकर कई रातों तक सो नहीं पाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2023, 05:01 PM IST

Cheetah Attack Video: हिरण अपने जान की भीख मांगता रहता है, लेकिन चीते को जरा भी रहम नहीं आता है। वह देखते ही देखते हिरण को मौत के घाट उतार देता है। चीता बहुत ही खूंखार तरीके से अपना शिकार करता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर आपको हिरण पर दया आ जाएगी।

Image

चीता ने किया शिकार (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • चीते ने किया हिरण का शिकार
  • दर्द से चीखता रहता है हिरण

Cheetah Attack Video: चीता इस धरती का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर माना जाता है। चीते की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। वह अपना शिकार भी बहुत बर्बरता से करता है। चीते की फुर्ती इतनी ज्यादा होती है कि कोई भी जानवर इससे बचकर जा नहीं सकता है। अपने शिकार को नुकीले पंजों से यह चीर-फाड़कर रख देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक चीता बहुत ही खूंखार तरीके से अपना शिकार करता नजर आ रहा है।

चीते ने किया हिरण का शिकार

चीता इस वीडियो में एक हिरण का शिकार करता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि वह हिरण की गर्दन पकड़ा हुआ है। इस दौरान हिरण अपने जान की भीख मांगता रहता है, लेकिन चीते को जरा भी रहम नहीं आता है। वह देखते ही देखते हिरण को मौत के घाट उतार देता है। वीडियो के अनुसार, हिरण जंगल में आराम से घूम रहा था। इसी दौरान चीते की नजर उस पर पड़ती है और वह झपट्टा मारकर हिरण को अपने पंजों से पकड़ लेतता है। इसके बाद अपने जबड़े से उसकी गर्दन दबोच लेता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको बीच सड़क पर चीता लेटा नजर आ रहा होगा। उसने अपने खूंखार जबड़ों से हिरण की गर्दन पकड़ी हुई है। चीते ने अपने नुकीले दांत हिरण की गर्दन में घुसा रखे हैं। वहीं दूसरी तरफ हिरण अपनी जान बचाने के लिए लगातार जोर-जोर से चिल्लाता रहता है। चीता से बचने के लिए वह अपने पैरों को इधर-उधर करता है। हालांकि, वह चीता के चंगुल से छूट नहीं पाता। आप इस वीडियो में हिरण की दर्दभरी आवाज सुन सकते हैं। हिरण की आवाज सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article