वायरल न्यूज़

Viral Video: इधर पंडितजी पढ़ रहे थे मंत्र उधर शादी के मंडप में सो गई दुल्हन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कांप उठी

Dulhan Viral Video: आप देख पाएंगे कि दुल्हन को जगाने के लिए कोई महिला आती है। हो सकता है कि वह दुल्हन की मां हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन की मां उसे उठाने के लिए उसके पास आती है, दुल्हन इतनी तेजी से चौंकती है, जैसे वह डर गई हो। हालांकि, वह अपनी मां को देखकर थोड़ा नॉर्मल हो जाती है।

Image

शादी के मंडप में सो गई दुल्हन (इंस्टाग्राम)

Dulhan Viral Video: भारत में शादी की रस्में काफी ज्यादा होती हैं। ज्यादातर शादी की रस्में दूल्हा और दुल्हन के साथ ही निभाई जाती हैं। हाालंकि, कुछ रस्में दूल्हा और दुल्हन के घरवाले भी निभाते हैं। शादी के दो-तीन दिन पहले से ही रस्में शुरू हो जाती हैं, जो दुल्हन की विदाई के बाद भी चलती रहती हैं। इतनी ज्यादा रस्मों के बाद दूल्हा और दुल्हन का थकना लाजमी है। कई बार तो शादी के मंडप तक पहुंचते-पहुंचते दूल्हा और दुल्हन इतना थक जाते हैं कि उन्हें नींद आने लगती है।

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो शादी की मंडप से जुड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठ चुके हैं। इस दौरान पंडितजी मंत्रोच्चार कर दोनों की शादी करवा रहे हैं। हालांकि, शादी के मंडप में बैठे-बैठे दुल्हन को नींद आ जाती है। आप देख पाएंगे कि कई बार दूल्हा इशारे में अपनी दुल्हन को उठाता है। हालांकि, दुल्हन को इतनी अधिक नींद लगी होती है कि वह बार-बार सो जाती है। देखें वीडियो-

अंत में कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन कांप उठती है। आप देख पाएंगे कि दुल्हन को जगाने के लिए कोई महिला आती है। हो सकता है कि वह दुल्हन की मां हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन की मां उसे उठाने के लिए उसके पास आती है, दुल्हन इतनी तेजी से चौंकती है, जैसे वह डर गई हो। हालांकि, वह अपनी मां को देखकर थोड़ा नॉर्मल हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को archanasingh_0110 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने में काफी फनी है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'मां ने कहा था- शादी तो जागकर कर लेना, लेकिन मैं यहां भी सो रही हूं।' वीडियो को अब तक 6 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो पर जमकर व्यूज आ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article