वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने किया ऐसा स्टंट, देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 08:53 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो दो लड़कों द्वारा जबरदस्त स्टंट किया गया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में लड़का पहले तो बम्बू पर चढ़ता है और फिर ...

Image

लड़कों ने किया जबरदस्त स्टंट (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया गजब का स्टंट
  • बांस पर चढ़ गजब का बनाया बैलेंस
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Boy Stunt Viral Video: स्टंट करना कितना कठिन है, इसका अंदाजा आप फिल्म देखते वक्त लगा ही लेते हैं। कितनी मुश्किलों से, कितनी कठिनाईयों से स्टंटमैन स्टंट करते हैं, यह इतना जानलेवा होता है कि इसे करते समय उनकी जान भी जा सकती है। अब तो शायद नहीं लेकिन पहले के समय सर्कस के दौरान ये खतरनाक स्टंट (Stunt Video) देखने को मिलती थी, जिसे देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाती थी।

आजकल के युवाओं में भी स्टंट करने का क्रेज काफी बढ़ गया है, कोई बाइक लेकर स्टंट कर रहा है तो कोई साइकिल से ही। आज हम आपके लिए जो वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, उसकी कहानी भी कुछ इसी तरह ही है। लेकिन इस वीडियो में किसी साइकिल या किसी बाइक से स्टंट नहीं किया गया है बल्कि एक बांस के लकड़ी से किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लड़के हैं, जिसमें से पहला लड़का अपने शोल्डर के सहारे बांस को सीधा खड़ा रखता है, जिस पर दूसरा चढ़ जाता है और ऊपरी सिरे पर चढ़ने के बाद बड़ी ही आसानी से अपना करतब दिखाता है। लड़के द्वारा किए गए स्टंट के इस वीडियो को देखने पर आप भौचक्के रह जाएंगे, यहां तक की इनकी बहादुरी देखने के बाद आप इस वीडियो (Trending Video) को बार-बार देखेंगे।

लड़के द्वारा किए गए स्टंट का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने कई सारी प्रतिक्रियाएं दी है। इसमें से एक यूजर ने कहा कि 'दोनों ने ही बड़ा बेहतरीन काम किया है'। वहीं, दूसरे यूजर ने मस्ती करते हुए लिखा कि 'मुझे लगता है कि फिजिक्स इसकी अनुमति नहीं देगी'। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'ehhmedia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article