वायरल न्यूज़

VIDEO: वाइपर खराब होने पर बस ड्राइवर का देसी जुगाड़, विंडशील्ड पर लटका दी पानी की बोतल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 10:07 AM IST

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस ड्राइवर ने विंडशील्ड पर पानी की बोतल लटका दी।

Image

धांसू देसी जुगाड़

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है जुगाड़ का ये वीडियो
  • विंडशील्ड पर लटका दी पानी की बोतल
  • ड्राइवर का देसी जुगाड़ देखकर लोग दंग रह गए

Jugaad Viral Video: देश-दुनिया में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' की डिमांड लगातार बढ़ रही है। चीजों को आसान बनाने के लिए लोग एक से एक मजेदार जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के वीडियो (Jugaad Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ जुगाड़ को देखकर जहां लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ को देखकर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक रोडवेज बस का वाइपर खराब हो गया, जिसके बाद ड्राइवर ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक लाल रंग की रोडवेज बस खड़ी है। बस के ऊपर यूपी रोडवेज लिखा है। वहीं, नीचे मेरठ लिखा है। आप देख सकते हैं किस तरह बस की विंडशील्ड पर लगा वाइपर टूटा पड़ा है। वहीं, वाइपर के बगल में एक प्लास्टिक की पानी की बोतल बंधी हुई है। जैसे-जैसे वाइपर चलता है, बोतल भी उसके साथ चलने लगती है। शीशे को साफ करने के लिए जिस तरह से पानी की बोतल इस्तेमाल किया गया है, उसने लोगों को सोच में डाल दिया। बड़ी बात ये है कि बोतल से शीशा साफ भी हो रहा है। तो पहले इस मजेदार वीडियो (Trending Video) को देखें...

मजेदार है जुगाड़ का वीडियो

इस जुगाड़ को देखकर यकीनन आप हैरान रह गए होंगे। आमतौर पर ऐसा जुगाड़ आपको भारत में ही देखने को मिलेगा। आलम ये है कि अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको यह जुगाड़ कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article