वायरल न्यूज़

Video: बाइक पर परिवार लेकर निकले 'भोले बाबा', रास्ते में जिसने भी देखा जोड़ लिया अपना हाथ

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो शख्स बाइक चला रहा है, उसने भगवान भोलेनाथ का वेश धारण किया है। वहीं उसके पीछे बैठी उसकी पत्नी ने माता पार्वती के रूप धरा है।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम- ravisim143)

Viral Video: हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी पवित्र माना जाता है। सावन के महीने मेंं पूरा हिंदू समाज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आता है। इस महीने में शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए निकलते हैं। इस दौरान आपको सड़कों पर अनोखे नजारे भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको एक परिवार बाइक पर जाता दिख रहा है। दरअसल, इस परिवार के लोग भगवान शिव और माता पार्वती के वेश में नजर आ रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो शख्स बाइक चला रहा है, उसने भगवान भोलेनाथ का वेश धारण किया है। वहीं उसके पीछे बैठी उसकी पत्नी ने माता पार्वती के रूप धरा है। इन दोनों के बीच बाइक पर एक बच्चा बैठा है, जिसके हाथ में कलश नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि यह परिवार कांवड़ में जल लेने जा रहा है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और शिवभक्तों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को रवि कुमार नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ravisim143 पर शेयर किया है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article