Auto Driver Viral Photo: इस दुनिया में हर कोई कुछ अलग और अनोखा करना चाहता है। जिससे उसका नाम हो और उसकी एक अलग पहचान हो। कई लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं, जबकि कुछ तो लोगों के बीच मशहूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऑटो वाला इन दिनों लोगों के बीछ छाया हुआ है, जिसने ऑटो में ऐसी-ऐसी सुविधाएं दी है, जिसे देखकर यात्री खुश हो जाते हैं। आलम ये है कि ऑटो की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बेंगलुरू में ऑटोरिक्शा यूनियन ने ऑटो सेवाएं प्रदान करने वाला मोबाइल ऐप 'नम्मा यात्री' लॉन्च किया है। जिसके तहत एक ड्राइवर ने अपने ऑटो में कैंडी, बैंडेज, सेनेटाइजर, बिस्किट, कुछ किताबें और अन्य उपयोगी सामान रखे हैं। जो भी यात्री इस तरह की सुविधा को देखता है, वो खुश हो जाता है। वायरल फोटो में आप देख सकते हैं ऑटो के अंदर कितनी सुविधाएं हैं। बताया जा रहा है कि इस ऑटो ड्राइवर का नाम राजेश है, जो यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह की चीजें ऑटो में हमेशा रखते हैं।
ऑटो ड्राइवर ने जीता लोगों का दिल
ट्विटर पर इस तस्वीर को उत्तम कश्यप नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने ऑटो ड्राइवर के बारे में जानकारी भी शेयर की है। यूजर ने बताया कि ऑटो ड्राइवर ने उनसे कहा कि उनके लिए ग्राहक ही सबकुछ है। उन्होंने अपने अंदाज से मेरा शुक्रवार का दिन बना दिया। अब यह पोस्ट वायरल हो गया है। पोस्ट को 11 सौ से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि, डेढ़ सौ लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। आलम ये है कि लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हमें इनके जैसों की जरूरत है। तो इस आइडिया पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
