Viral News: वर्कप्लेस पर लोगों को तरह-तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इस बार एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ है जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में आक्रोश है। इस घटना में एक महिला ने बताया कि जब वह अपने परिवार में आपातकालीन स्थिति में थी तो उसके मैनेजर ने उससे जीपीएस लोकेशन अस्पताल की तस्वीरें और मेडिकल पर्चे मांगे। एक्स पर घटना शेयर करने वाली महिला ने बताया कि उसने अपने टीम लीडर को पहले ही बता दिया था कि वह एक रिश्तेदार की कैंसर सर्जरी के कारण सेमिनार में भाग नहीं ले पाएगी। इसके बावजूद मैनेजर ने उसकी लोकेशन का सबूत मांगते हुए दबाव बनाय।
एक फॉलो-अप पोस्ट में, महिला ने शेयर किया कि उसने आखिरकार नौकरी छोड़ दी। महिला ने कहा कि, 'जब मैंने उसे बताया कि वह अपमानजनक व्यवहार कर रहा है, तो वह नाराज़ हो गया और कहा कि मेरा रवैया खराब है। फिर उसने कम से कम 20 बार यह लाइन दोहराई तुमने सर्जरी करवाई थी? और जोर देकर कहा कि उसका पूछना सही था।' उन्होंने आगे दावा किया कि मैनेजर ने उन पर करीब 30 मिनट तक चिल्लाया और उन्हें घर जाकर अस्पताल के डॉक्यूमेंट के साथ माफ़ी मांगने का ईमेल भेजने को कहा। उन्होंने लिखा, 'मैंने इसके बजाय उन्हें इस्तीफ़ा देने का ईमेल भेजा।'
इस पोस्ट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, 'दुर्भाग्यवश, ये कठोर मैनेजर उच्च प्रबंधन के पसंदीदा हैं।' दूसरे ने कहा कि, 'ये पागलपन है। क्या आप उसके बारे में किसी और से शिकायत नहीं कर सकते, खासकर तब जब आपने पहले ही अपने टीम लीडर को सूचित कर दिया था कि आप इसमें शामिल नहीं हो पाएंगी।' तीसरे ने कहा कि, 'क्या आपके पास आकस्मिक छुट्टियां नहीं हैं? विवरण साझा करने के बाद, कृपया बताएं कि उन्हें आपसे या किसी अन्य कर्मचारी से कैसे बात करनी है। यह कोई तरीका नहीं है।'
