Viral News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। लोग पढ़ाई से लेकर ट्रैवल प्लान तक के लिए AI की मदद ले रहे हैं लेकिन कैलिफोर्निया के माउंट शास्ता पर तीन पर्वतारोहियों के साथ जो हुआ, उसने बता दिया कि AI पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, रोजविल, कैलिफोर्निया के तीन अनुभवहीन पर्वतारोही माउंट शास्ता की चढ़ाई के लिए निकले थे। उन्होंने अपनी यात्रा की तैयारी के दौरान गूगल के Gemini AI से काफी जानकारी ली थी। उन्हें उम्मीद थी कि AI की मदद से उनका सफर आसान और सुरक्षित रहेगा।
AI की सलाह पर कम रखा खाना-पानी
पर्वतारोहियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने चढ़ाई के दौरान जरूरी सामान, खाने और पानी की मात्रा को लेकर भी Gemini की सलाह ली थी। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, AI की सिफारिश के कारण उनके पास जरूरत से काफी कम खाना और पानी रह गया। यही गलती आगे चलकर उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई। पहाड़ पर मौसम और रास्ते की परिस्थितियां कब बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
सुबह 3 बजे शुरू की चढ़ाई
तीनों ने करीब 8,400 फीट की ऊंचाई पर कैंप लगाया था। इसके बाद रविवार सुबह करीब 3 बजे उन्होंने माउंट शास्ता की चोटी तक पहुंचने के लिए अपनी चढ़ाई शुरू की। उन्हें दोपहर तक वापस लौटने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे शाम करीब 7 बजे तक आगे बढ़ते रहे। जब उन्हें लगा कि अब शिखर तक पहुंचना मुश्किल है, तो उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया लेकिन असली परेशानी अब शुरू हुई।

AI की बातों में आकर पहाड़ों में फंसे (Symbolic Image, Photo Credit - iStock)
