वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: बाइक पर शख्स ने लगवाया ऐसा नंबर प्लेट, इंटेलीजेंस के दीवाने हुए लोग, क्या आप बता पाएंगे संख्या

Viral News: बाइक की नंबर प्लेट पर कुछ आकृतियां बनी हुई हैं। यह आकृतियां बाइक के नंबर को प्रदर्शित करती हैं। आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करके इन नंबरों को पहचानना है। हर कोई अपने दिमाग का थोड़ा इस्तेमाल करके इस सवाल का जवाब दे सकता है।

Image

अनोखा नंबर प्लेट (इंस्टाग्राम)

Viral News: हर किसी को अपनी बाइक या कार में नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य होता है। इसके बिना किसी को सड़क पर गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं होती है। आपने देखा होगा कि कई लोग बहुत ही अनोखे तरीके से प्लेट पर नंबर लिखवाते हैं। कुछ लोग हिंदी में तो कई लोग अपनी लोकल भाषा में भी नंबर छपवा लेते हैं। इसी क्रम में एक युवक ने अपनी बाइक में ऐसा नंबर प्लेट लिखवाया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस नंबर प्लेट को देखकर कई लोग युवक के इंटेलीजेंस की भी तारीफ कर रहे हैं।

बाइक का अनोखा नंबर प्लेट वायरल

सोशल मीडिया पर इस बाइक का नंबर प्लेट तेजी से वायरल हो रहा है। बाइक के अनोखे नंबर प्लेट के सामने आने के बाद लोग एक-दूसरे को इसकी तस्वीर भेजकर इसमें लिखे नंबर के बारे में पूछ रहे हैं। आपको बता दें कि बाइक की नंबर प्लेट पर कुछ आकृतियां बनी हुई हैं। यह आकृतियां बाइक के नंबर को प्रदर्शित करती हैं। आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करके इन नंबरों को पहचानना है। देखें अनोखा नंबर प्लेट-

बता दें कि यह आकृतियां घड़ी में लिखे नंबर को प्रदर्शित करती हैं। हर कोई अपने दिमाग का थोड़ा इस्तेमाल करके इस सवाल का जवाब दे सकता है। यह एक तरह से लोगों के लिए पहेली भी है और उनके दिमाग को परखने का इल्यूजन भी है। आप जब इन आकृतियों को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये घड़ी का समय बता रहे हैं। यहीं से आपको सवाल का जवाब मिल जाएगा। आपको बता दें कि गाड़ी का नंबर प्लेट AP-20 AL 9335 है.

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article