वायरल न्यूज़

वाह री किस्मत! बिल्डिंग खरीदकर करा रहा था रिनोवेशन, घर की दीवार में मिले 46 लाख रुपये, लेकिन...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 12:50 PM IST

Spanish Man finds 46 lakhs:किसी शख्स को बैठे बिठाए भारी पैसा मिल जाए लेकिन फिर भी वो उसके किसी काम का ना रहे तो क्या कहिएगा, ऐसा ही हुआ है स्पेन में

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

स्पेन में एक बिल्डर ने अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी बिताने के लिए एक घर खरीदा और उसको तोड़कर नई बिल्डिंग बना रहा था, उसी दौरान उसे 47 हजार यूरो की रकम दीवार में चुनी हुई मिली, ये देखकर उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा, लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह पाई। स्पेन के बिल्डर जिसका नाम टोनो पिनेईरो है उसकी कहानी खासी सुर्खियां बटोर रही है दरअसल, उन्होंने जो घर अपने रहने के लिए खरीदा।

उसकी दीवारों में नोट मिले वो भी करीब 47 हजार यूरो रकम यानी उनके हाथ लगे 6 कंटेनर और उसमें भरे थे यूरो और भारतीय रुपये में इसकी कीमत 46 लाख 70 हजार से अधिक होती है उनके मन में तुरंत विचार आया कि वो अब इन पैसों से बिल्डिंग की नई छत बनवा लेंगे लेकिन ये सारे विचार धरे के धरे रह गए।

उसने तमाम प्लानिंग कर डालीं

ये नोट दीवार को तुड़वाते समय एक कंटेनर में मिली, वो इस रकम के मिलते ही खुश हो गया और उसने तमाम प्लानिंग कर डालीं, कि इस पैसे को कैसे खर्च करना है, लेकिन उनकी ये खुशी काफूर हो गई।

वो नोट पहले ही चलन से बाहर हो चुके थे

हुआ दरअसल ये कि जो नोट दीवार में मिले थे वो चलन से बाहर हो चुके थे इस बात का पता चलते ही वा मायूस हो गया और उसे लगा कि हाथ आई लक्ष्मी चली गई। दरअसल टोनो को जो नोट मिले थे, वो नोट पहले ही चलन से बाहर हो चुके थे यानी इन नोटों की कीमत खत्म हो गई थी, जिसकी वजह से बैंक ने वो पैसे लेने से मना कर दिये।

ऑक्शन में बेचकर 30 हजार यूरो की रकम मिली

टोनो को पुराने नोटों को ऑक्शन में बेचकर 30 हजार यूरो की रकम मिल गई बाकी नोटों को उन्होंने संभाल कर रख लिया है, ताकि वो अगली पीढ़ी को दिखा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article