Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां एक चोर को पकड़ने के लिए पूरा गांव ही पीछे पड़ गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि संकरी गली में चोर भाग रहा है। उसके पीछे पूरा गांव दौड़ा चला आ रहा है। बताया गया कि घटना 26 जुलाई, 2025 की है, जब इस चोर ने किसी घर में चोरी की कोशिश की।
चोर के पीछे पूरा गांव
फुटेज में चोर अकेला दिखाई देता है, लेकिन धीरे-धीरे गांव के लोग उसे घेरने के लिए दौड़ने लगते हैं। भीड़ में कुछ लोग तो इतने उत्साहित नजर आ रहे हैं कि वे गुटखा खाते हुए भी दौड़ रहे हैं। यह नजारा देखकर सोशल मीडिया पर हंसी की लहर दौड़ गई। हालांकि चोर के हाथ में हथियार होने की बात भी सामने आई है, जिससे लोग सावधानी बरतते हुए भी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे बॉलीवुड की फिल्मों जैसा बता रहे हैं, तो कुछ गांव वालों की एकता की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक छोटी सी घटना पूरे गांव को एकजुट कर सकती है। वायरल वीडियो एक्स पर gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
