Viral Video: अपनी मस्ती के चक्कर में कई बार लोग जानवरों को परेशान करना शुरु कर देते हैं। उन्हें यह महसूस नहीं होता कि जानवरों को भी परेशानी होती है। कई बार यह हद से ज्यादा हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स भेड़ को मोटर साइकिल बनाकर उसकी सवारी करता नजर आ रहा है। एक तरह से वह भेड़ को परेशान कर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भड़े उस शख्स की हरकत से काफी परेशान हो रही है।
भेड़ ने शख्स से लिया बदला
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स भेड़ की पीठ पर बैठा है। उसने भेड़ की कान को मोटर साइकिल के हैंडल की तरह पकड़ा हुआ है। वह काफी देर तक भेड़ को परेशान करता रहता है। हालांकि, बाद में वह भेड़ की सवारी करना बंद कर देता है और वापस लौटने लगता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि शख्स के छोड़ने के बाद भेड़ वापस उसकी ओर लौटता है और जोरदार हमला करता है। देखें वीडियो-
वीडियो को @ks47391657 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भेड़ उस शख्स को ऐसा सबक सिखाता है, जिसे वह शायद जिंदगीभर नहीं भूलेगा। जैसे ही युवक भेड़ के ऊपर से उतरकर वापस आने लगता है। भेड़ उससे बदला लेने के लिए उसके पीछे भागती हुई आती है और युवक को पीछे से जोरदार धक्का देती है। भेड़ इतना जोर से युवक के पीछे मारती है कि वह कमर के बल जमीन पर गिर जाता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शख्स को बहुत जोर की चोट लगी होगी।
