वायरल न्यूज़

Video: इतने कमाल तरीके से युवक ने बनाया ताजमहल का स्केच, देखकर शाहजहां भी हो जाते मंत्रमुग्ध!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 2, 2023, 12:11 PM IST

Taj Mahal Sketch: मुगल सम्राट शाहजहां ने ताजमहल को अपनी बीवी मुमताज महल की याद में बनवाया था। एक युवक ने ताजमहल का ऐसा शानदार स्केच बनाया है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। युवक ने ताजमहल के अंग्रेजी के अक्षरों यानि TAJMAHAL को सबसे पहले ब्लैक बोर्ड पर लिखा।

Image

ताज महल स्केच (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक ने बनाया ताजमहल का स्कैच
  • युवक का टैलेंट देखकर हैरान हैं लोग
  • देखते ही देखते बना दिया ताजमहल का स्केच

Taj Mahal Sketch: ताजमहल की भव्यता देखकर पूरी दुनिया हैरान रह जाती है। 'प्यार का प्रतीक' कहे जाने वाले ताजमहल को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं और ताज की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध रह जाते हैं। ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में शुमार किया गया है। मुगल सम्राट शाहजहां ने इसे अपनी बीवी मुमताज महल की याद में बनवाया था। दुनियाभर में ताजमहल के स्टैच्यू, पोस्टर, कलाकृति मिलते हैं। इसी क्रम में एक युवक ने ताजमहल का ऐसा शानदार स्केच बनाया है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं।

युवक का टैलेंट देखकर हैरान हुए लोग

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि युवक ने बड़े ही कमाल तरीके से ताजमहल का स्केच बनाया। इसे देखकर आप भी युवक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल, युवक ने ताजमहल के अंग्रेजी के अक्षरों यानि TAJMAHAL को सबसे पहले ब्लैक बोर्ड पर लिखा। इसके बाद उन्हीं अक्षरों के माध्यम से इसका भव्य इमारत का स्केच बना डाला। युवक के इस कमाल को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए हैं। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग युवक की तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देखेंगे कि एक युवक ब्लैक बोर्ड के पास खड़ा होता है। उसके हाथ में चॉक है। इसी चॉक से वह सबसे पहले ताजमहल की स्पेलिंग लिखता है। इसके बाद उन्हीं स्पेलिंग से वह ताजमहल का स्कैच बनाता चला जाता है। वह देखते ही देखते ताजमहल की भव्यता को ब्लैक बोर्ड पर उतार देता है। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को हमने @TheReal_Jassi नाम के ट्विटर अकाउंट से लिया। जिसे शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ताजमहल बनाने की अद्भुत कला।' वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या टैलेंट है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article