Weird Creature Video: यह दुनिया इतनी अजीबोगरीब है, जहां कई जीव इतने विचित्र तरह के दिख जाते हैं, जिन्हें देखकर हमारी आत्मा कांप जाती है। कई जीव-जन्तु तो ऐसे हैं, जिन्हें हमने कभी देखा नहींं है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जीव का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी और हो सकता है कि आप कई रातों तक सो न पाएं। दरअसल, यह जीव है ही इतना भयावह कि इसे देखकर लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।
इस जीव को देखकर उड़ जाएगी आपकी नींद
इस जीव को देखकर आपको डर तो लगेगा ही। इसके साथ ही आपके जेहन में कई दिनों तक इस जीव की छवि बसी रहेगी। फिलहाल यह जीव किसी पहेली की तरह है। इसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। एक तरह से यह खौफनाक जीव लोगों के बुरे सपने की तरह है। फिलहाल हमें यह पता नहीं चल पाया है कि यह जीव है कौन सा। इस वजह से हम इस वीडियो के सत्यता की दावा नहीं करते हैं। वीडियो को @OTerrifying नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप की तरह आकार का एक बेहद घिनौना और अजीबोगरीब जीव रेंगता हुआ नजर आ रहा है। यह जीव भले ही देखने में सांप जैसा दिख रहा हो, लेकिन बहुत ही घिनौना है। इसके सैकड़ों पैर नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि जीव किसी जगह पर बैठा है। इस दौरान उसके सैकड़ों पैर तेजी से हिल रहे हैं। ये पैर जमीन पर बिलबिला रहे हैं। इन्हें देखकर किसी को भी घिन आ जाएगी। उसकी बाहरी स्किन गीली और चिपचिपी प्रतीत हो रही है। जीव के अंदर बहुत ही अजीब सी हलचल हो रही है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
