वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: यहां आया इतना भीषण तूफान, आसमान में तिनके की तरह उड़ता नजर आया सोफा, शॉकिंग VIDEO

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 19, 2023, 10:05 AM IST

Shocking Video: वीडियो से आप तूफान का अंदाज लगा सकते हैं कि उसने कितनी तबाही मचाई होगी। इस शॉर्ट वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। एक छोटा सा तिनका आसमान में उड़ता नजर आएगा।

Image

आसमान में उड़ा सोफा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्की में 17 मई को आया था तूफान
  • तिनके की तरह उड़ा सोफा
  • वीडियो देखकर कांप गए लोग

Shocking Video: 17 मई को तुर्की (Turkey) की राजधानी अंकारा (Ankara) में भीषण तूफान आया। इस तूफान ने जमकर तबाही मचाई।इसी तबाही का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तूफान में किसी तिनके की तरह सोफा उड़ता नजर आ रहा है। यह देखना बहुत ही भयावह है। आप देख सकते हैं कि आसमान में सोफा ऐसे उड़ रहा है, जैसे वह कोई कागज का टुकड़ा हो।

तुर्की में आया भयानक तूफान

वीडियो ने लोगों को डरा दिया है। इस वीडियो से आप तूफान का अंदाज लगा सकते हैं कि उसने कितनी तबाही मचाई होगी। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की रूह कांप गई है। आप देख सकते हैं कि तेज हवा में एक सोफा आसमान में उड़ रहा है। यह सोफा उड़ते-उड़ते एक दूसरी इमारत से टकराता है। वीडियो को गुरु ऑफ नथिंग नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया था। इस शॉर्ट वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो की शुरुआत में एक बड़ी सी बिल्डिंग दिखाई दे रही है। इसके बाद एक छोटा सा तिनका आसमान में उड़ता नजर आएगा। जैसे-जैसे यह तिनका कैमरे के पास आता जाता है, वैसे-वैसे यह बड़ा दिखने लगता है। जब यह तिनका नजदीक आता है तो पता चलता है कि यह वास्तम में एक सोफा है। तेज हवा के चलते सोफा उड़ते हुए दूसरी इमारत से टकराता है। हालांकि, इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है, जिससे यह पता नहीं चल पाता है कि इसमें कोई हताहत होता है या नहीं। बता दें कि अंकारा मेट्रोपॉलिटन नगर पालिका के मेयर मंसूर यावस ने लोगों को तेज हवाओं के प्रति आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article