दुनिया

'मैंने पहले ही आदेश दे दिया है...', अगर ईरान ने की ट्रंप की हत्या तो क्या होगा अंजाम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद ही किया खुलासा

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। इजरायली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। इस पर ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो उन्होंने पहले ही निर्देश दे रखे हैं कि अमेरिका ईरान पर अभूतपूर्व सैन्य हमला करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान लंबे समय से उन्हें निशाना मानता रहा है। वहीं, उन्होंने ईरान के साथ संघर्षविराम खत्म होने की बात दोहराते हुए समझौता नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Image

ट्रंप ने कहा कि ईरान मेरी हत्या की साजिश रच रहा है। AI IMAGE

US Iran Conflict: अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर गहराता जा रहा है। इसी बीच इजरायली रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि ईरान , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) को जान से मारने की प्लानिंग कर रहा है। इसी बीच ट्रंप ने अपनी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है, तो उन्होंने पहले ही ऐसी स्थिति के लिए निर्देश छोड़ रखे हैं कि अमेरिका ईरान पर ऐसा सैन्य हमला करेगा, जो दुनिया ने अभी तक देखा नहीं है। ट्रंप ने कहा कि ईरान लंबे समय से उन्हें निशाना बनाना चाहता है और यह कोई नई बात नहीं है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब इजरायल की ओर से कथित तौर पर ईरान की नई हत्या की साजिश की चेतावनी दिए जाने की खबरें सामने आई हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें ईरान से खतरे की जानकारी लंबे समय से है और उन्होंने अपने सहयोगियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो ईरान के खिलाफ बेहद कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी नई साजिश की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ईरान उन्हें वर्षों से अपना निशाना मानता रहा है।

ईरान के साथ संघर्षविराम खत्म: ट्रंप

हाल के दिनों में ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने की बात कही है और चेतावनी दी है कि या तो समझौता होगा या फिर अमेरिका "काम पूरा करेगा"। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी रहने के बावजूद क्षेत्रीय तनाव कम नहीं हुआ है।

    होर्मुज का पूरा नियंत्रण हमारे पास: ईरान

    अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान के भीतर चल रहे अंदरूनी सत्ता संघर्ष के कारण किसी समझौते पर टिके रहना मुश्किल हो रहा है। युद्ध की शुरुआत में अमेरिकी और इजरायली हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद से तेहरान में वर्चस्व की जंग चल रही है। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने अमेरिकी मांग को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य का पूरा नियंत्रण विशेष रूप से ईरान के पास है। ईरान ने अब इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स (फीस) वसूलने की बात भी कही है।

    Piyush Kumar
    पीयूष कुमारauthor

    पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article