Video: दशहरा से पहले देशभर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान मंचों पर भगवान राम का चरित्र चित्रण दिखाया जाता है। हालांकि, पहले की तुलना में अब रामलीला काफी बदल गया है। पहले जहां रामलीला में भक्ति गाने बजते थे। वहीं अब फिल्मी गानों पर भी रामलीला का मंचन नजर आता है। इसी क्रम में जालंधर जालंधर महानगर से रामलीला का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रामलीला कार्यक्रम में बजा पंजाबी गाना
वीडियो में आपको रामलीला का मंचन चलता दिख रहा होगा। वहीं बैकग्राउंड पर पंजाबी गीत बजता सुनाई दे रहा होगा। आप देख पाएंगे कि इसी पंजाबी गाने पर रावण डांस कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर लोगों में तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। वीडियो में आप देख पाएंगे कि मंच पर रावण के किरदार वाला शख्स खड़ा हुआ है। वह पंजाबी गाने 'खाओ पीओ एश करों मित्तरों' पर नाच रहा है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि रावण के अलावा बाकी कलाकार भी 'खाओ-पीओ ऐश करो मित्रों' पर नाच रहे हैं। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामलीला कार्यक्रम में जमकर पंजाबी गाना बजा और मंच पर कलाकारों ने पंजाबी गानों पर जमकर नृत्य किया। धार्मिक स्टेज पर पंजाबी गाने को लेकर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। 'हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत इस वायरल वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं करता।'
