वायरल न्यूज़

Panama Cargo Ship Viral Video: समंदर में जोरदार टक्कर, पनामा का मालवाहक जहाज चीनी फिशिंग बोट से भिड़ा, Video वायरल

Panama Cargo Ship Viral Video:सिंगापुर स्ट्रेट में पनामा के मालवाहक जहाज की चीनी फिशिंग बोट से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे का Video इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

फीशिंग बोट से टकराया जहाज (X/@surajit_ghosh2)

Panama Cargo Ship Viral Video: समंदर में बड़े जहाजों की आवाजाही के दौरान छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसा ही एक मामला सिंगापुर स्ट्रेट से सामने आया है, जहां पनामा के झंडे वाला एक बड़ा मालवाहक जहाज चीन की एक मछली पकड़ने वाली नाव से टकरा गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हादसे का खौफनाक Video आया सामने

बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार, 17 सितंबर को हुई थी। हादसे का वीडियो (Accident Video) सामने आने के बाद लोग इसे देखकर हैरान हैं। वीडियो में एक बड़ा मालवाहक जहाज समुद्र में आगे बढ़ता दिखाई देता है। इसी दौरान वह एक चीनी फिशिंग बोट के संपर्क में आता है और दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सिंगापुर स्ट्रेट में हुआ यह बड़ा हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालवाहक जहाज का नाम फर्स्ट मार्गोक्स (First Margaux) है और यह पनामा के झंडे के तहत चल रहा था। दूसरी ओर करीब 49 मीटर लंबी चीनी मछली पकड़ने वाली नाव का नाम Luqing Yuanyu 108 बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों जहाज लगभग एक ही समय में सिंगापुर स्ट्रेट के तय शिपिंग चैनल में दाखिल हुए थे। इस इलाके में समुद्री यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम (Traffic Separation Scheme) (TSS) लागू है। इसके तहत जहाजों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए जाते हैं, ताकि समुद्र में टक्कर का खतरा कम हो।

किसी की मौत या घायल होने की कोई सूचना नहीं

हालांकि, इस घटना में दोनों जहाजों की टक्कर कैसे हुई और हादसे की सटीक वजह क्या थी, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में टक्कर का पल काफी तेज नजर आता है। हादसे के बाद सबसे राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी व्यक्ति के घायल होने या मौत की खबर सामने नहीं आई है।

दुनिया के बेहद व्यस्त समुद्री रास्तों में शामिल है सिंगापुर स्ट्रेट

बता दें कि, सिंगापुर स्ट्रेट दुनिया के बेहद व्यस्त समुद्री रास्तों में शामिल है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में मालवाहक जहाज और दूसरे समुद्री जहाज गुजरते हैं। ऐसे व्यस्त रास्तों पर जहाजों के बीच सही दूरी और तय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। फिलहाल इस टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में समुद्र के बीच दो बड़े जहाजों के टकराने का दृश्य देखकर लोग हादसे की वजह को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article