अजगर जैसे खतरनाक सांप को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद शरीर में सिहरन सी दौड़ जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अजगर मुर्गियों को बाहर उगल रहा है।
मुर्गियों के बाड़े में घुसा अजगर
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @zingabad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि यह घटना केरल के कोझिकोड के थोट्टुमुक्कम इलाके की है। जहां एक अजगर मुर्गियों के बाड़े में जा घुसा। अजगर ने वहां मौजूद मुर्गियों पर हमला किया और 4 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। वह उन सभी चारों मुर्गियों को निगल गया। जब परिवार की नजर अजगर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर को इसकी जानकारी दी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
4 मुर्गियों को मार चुका था अजगर
जानकारी के मुताबिक, अजगर मुर्गियों के बाड़े में घुसा था और उसने चार मुर्गियों को मार दिया था। इसके बाद वह एक और मुर्गी को जब निगल रहा था, तभी इसी दौरान परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। अजगर को देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने खुद उसे पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश नहीं की, बल्कि इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर एमबी नजीर को दी। सूचना मिलने के बाद नजीर मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की तैयारी शुरू की।
रेस्क्यू के दौरान बाहर निकली निगली मुर्गी
रेस्क्यू के दौरान एक बेहद हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। अजगर ने जो मुर्गी निगली थी, उसे बाहर उगल दिया। इसके बाद रेस्क्यू वॉलंटियर ने सावधानी से अजगर को काबू में किया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को पकड़ने के बाद उसे परिवार से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अब इसे थामरसेरी फॉरेस्ट ऑफिस को सौंपे जाने की बात कही गई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
