वायरल न्यूज़

Video: प्लेन के बगल से गुजरी ईरान की मिसाइल! यात्रियों में मचा हड़कंप, लोगों ने बताया- असली है या AI

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर कई फेक और AI जेनरेटेड वीडियो खूब सर्कुलेट हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे देख लोग वीडियो के AI जेनरेटेड होने के पीछे कई तर्कपूर्ण कारण बता रहे हैं।

Image

प्लेन के बगल से गुजरती मिसाइल का वीडियो हो रहा वायरल (Instagram/@powerdialogs)

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध अपने चरम पर है। आसमान से बैलिस्टिक-हाइपरसोनिक और कई तरह की मिसाइलों की बारिश हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान द्वारा छोड़े गए फतह-2 मिसाइल एक प्लेन के ठीक बगल से गुजरी, जिसे फ्लाइट के अंदर बैठे एक यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लेन बादलों को चीरते हुए आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाली चमकती हुई चीज ठीक उसके बगल से गुजरते हुए दिखी। दावा किया जा रहा है कि यह ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइल फतह-2 (Fattah-2) थी। प्लेन के अंदर बैठे एक यात्री इस नजारे को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में उसे "ओह! मिसाइल था यार", कहते हुए सुना जा सकता है। प्लेन के बगल से मिसाइल के गुजरने का यह खौफनाक नजारा देख अंदर बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया- असली है या AI

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट होने लगा। कई लोगों ने वीडियो के दावे को गलत बताया और इस वीडियो को AI जेनरेटेड बताया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने इसके AI जेनरेटेड होने के पीछे कई तर्कपूर्ण कारण भी बताएं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये मुमकिन नहीं है, कॉकपिट में मिसाइल अलर्ट है और सिविल एयरक्राफ्ट को इससे बचने के लिए डबल रिवर्स मैनूवर करना पड़ता है। साथ ही, कोई भी बाहरी शोर प्रेशराइज़्ड केबिन में आ ही नहीं सकता, इसलिए यह वीडियो AI जेनरेटेड है।"
लोगों ने वीडियो को बताया AI जेनरेटेड

लोगों ने वीडियो को बताया AI जेनरेटेड (Instagram/@powerdialogs)

बताए कई तर्कपूर्ण वजह

एक अन्य यूजर ने भी वीडियो पर कमेंट कहते हुए इस वीडियो को AI जेनरेटेड बताया और कहा कि युद्ध क्षेत्र के सारे एयर स्पेस बंद हो चुके हैं। ऐसे में उन क्षेत्रों से कमर्शियल फ्लाइट के गुजरने का कोई प्रटोकॉल नहीं होता, इसलिए यह वीडियो फेक और पूरी तरह से AI जेनरेटेड है। साथ ही कई अन्य यूजर्स ने भी वीडियो पर कमेंट कर इस वीडियो को AI जेनरेटेड बताया। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @powerdialogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article