वायरल न्यूज़

जब बेटी ने मां को दुल्हन बनते देखा, शेयर किया दूसरी शादी का वीडियो

एक बेटी ने अपनी मां की दूसरी शादी का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह बहुत ही भाग्यशाली है कि वह अपनी मां के जीवन में दोबारा प्यार पाते और उसे सफल होते देख रही है। यह पल उसके लिए इतना खास था कि उसने इसे अपने जीवन का अब तक का सबसे यादगार पल बताया।

Image

मां की दूसरी शादी के वक्त की तस्वीर (Instagram/@pooja_bhatnagar_)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही भावुक कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेटी ने अपनी मां की दूसरी शादी के खास पलों को याद करते हुए शेयर किया है। बेटी के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए। इस वीडियो को पूजा भटनागर ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट @pooja_bhatnagar_ से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

मां की दूसरी शादी की साक्षी बनी बेटी

वीडियो के टाइटल में पूजा ने लिखा है कि, "जब आप अपनी मां को अपने सोलमेट से शादी करते हुए देखते हैं।" आगे वह लिखती हैं कि यह शादी मेरी नहीं बल्कि मेरी मां की है। वीडियो में पूजा की मां अपने पार्टनर से शादी करती नजर आ रही हैं। जिसमें वे दुल्हन के कपड़ों में सजी-धजी नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:

बेटी वीडियो शेयर कर हो गई भावुक

पूजी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "किसी को पता नहीं चलेगा कि इस दिन मैं कितने आँसू रोई, बेशक ये मेरे खुशी के आँसू थे। मैं अब भी खुद को बहुत लकी मानती हूँ कि मैंने यह सब देखा। मेरी मम्मी की शादी हो रही है। अगर अब मैं कुछ जानती हूँ, तो वह यह है कि सच्चा प्यार हमेशा जीतता है।"

पहली एनिवर्सरी पर दी बधाई

वीडियो में पूजा ने अपनी मां की जिंदगी के संघर्षों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें एक सिंगल पैरेंट के रूप में अकेले पाला और हमेशा मजबूत बनी रहीं। अब जब उनकी मां को दोबारा प्यार मिला, तो यह बेटी के लिए बेहद खास पल बन गया। वीडियो के अंत में पूजा ने कपल को प्यार और शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा कि “इस जोड़े को किसी की नजर न लगे।” पूजा ने यह वीडियो अपने माता-पिता के पहली एनिवर्सरी पर शेयर किया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article