दुनिया

पाकिस्तान के पेशावर में भीषण हादसा: स्कूल की छत ढहने से 13 साल से कम उम्र के 20 बच्चों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Lady Reading Hospital Peshawar School Incident: पेशावर के दिर कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 20 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। लेडी रीडिंग अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Image

पाकिस्तान स्कूल हादसा (स्क्रीनग्रैब)

Peshawar School Roof Collapse Dir Colony: पाकिस्तान के पेशावर से एक बेहद झकझोर देने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर की दिर कॉलोनी (Dir Colony) स्थित एक निजी स्कूल (Private School) की अचानक छत गिरने से कम से कम 20 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने एक बयान में पुष्टि की कि इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई है और अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को पेशावर की दिर कॉलोनी में एक निजी स्कूल की छत ढह जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 छात्र और एक महिला शिक्षिका शामिल हैं।

बच्चे 13 साल से कम उम्र के

घटना की पुष्टि करते हुए आसिम ने एक बयान में बताया कि इस भीषण हादसे में 20 छात्रों की जान चली गई है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी घोषित कर दी है। प्रवक्ता ने दुखद जानकारी देते हुए बताया कि 'इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे 13 वर्ष या उससे कम आयु के थे।'

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे के नीचे दबे अन्य बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, स्कूल की पुरानी इमारत और जर्जर छत इस अचानक हुए हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article