वायरल न्यूज़

Viral Video: आइए मिलाते हैं इस 'बुलेट रानी' से, जो गाड़ी चलाती नहीं उड़ाती है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 22, 2023, 05:00 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजस्थान की एक लड़की बुलेट चलाती हुई नजर आ रही है। यह लड़की दिखने में जितनी सुंदर दिखाई दे रही है उतनी ही अच्छी ये बाइक भी चला रही है। देखें वीडियो...

Image

बुलेट चलाती हुई लड़कियों का वीडियो वायरल (Photo Credit _ Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ये हैं राजस्थान की बुलेट रानी
  • बुलेट चलाती नहीं उड़ाती है ये लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video of Bullet Rani: बुलेट चलाना सभी कोई चाहता है, उसका कारण है कि बुलेट की दमदार लुक और उसकी आवाज। आजकल तो जैसे बुलेट का ट्रेंड (Trending Video) चल गया है, सभी बुलेट ही खरीदने की सोच रहे हैं और अपना स्वैग दिखाना चाह रहे। लेकिन अगर आपको कोई लड़की बुलेट चलाती हुई दिखे तो आप क्या कहेंगे? आप शायद इस बात से मना कर दे, क्योंकि बुलेट काफी भारी गाड़ी होती है।

लेकिन आज भी भारत में कुछ लड़कियां ऐसी हैं, जो बुलेट चलाना पसंद करती हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें राजस्थान की एक लड़की बुलेट चलाते हुए नजर आ रही है। या यूं कहे कि वह बुलेट उड़ा रही है तो ये गलत नहीं होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की काफी तेजी से बुलेट भगाती हुई हुई दिखाई दे रही है। बुलेट के पिछली सीट पर भी एक लड़की बैठी हुई है, जिसे आप देख सकते हैं। यह वीडियो इतना शानदार है कि आप इन लड़कियों के स्वैग को देखकर इसे दूसरी बार जरूर देखेंगे।

बुलेट चलाती हुई लड़की का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हुए इस वीडियो पर यूजर्स द्वारा काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। एक यूजर ने लिखा है कि बिल्कुल सही.. बस यही चाहिए था, वरना लोगों को लगता है कि लेडिस सिर्फ पीछे बैठने के लिए होती है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि बुलेट चलाते हुए भी लड़की ने अपना कल्चर नहीं भूला, भारतीय संस्कृति आज भी जिंदा है। इस वीडियो को 'sona_omi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article