वायरल न्यूज (Viral News): जादू हमें हमेशा चौंका देता है। सोशल मीडिया पर अक्सर जादू वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। हाल में एक ऐसी ही जादूगरी का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर खड़ी एक कार देखते ही देखते रोबोट में तबदील हो जाती है।
जादूगरों ने कर दिखाया कमाल
यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @robotic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि इस जादू के पीछे जर्मनी के मशहूर जादूगर जोड़ी एर्लिच ब्रदर्स (Ehrlich Brothers) का हाथ है। जिन्होंने हाल ही में अपने लाइव शो में ऐसा कमाल दिखाया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
देखते ही देखते कार रोबोट में बदल गई
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि जादूगरों ने स्टेज पर एक कार को कुछ ही पलों में एक विशाल रोबोट में तबदील कर दिया। यह नजारा देख लोगों को हॉलीवुड फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स (Transformers) की याद आ गई। इस जादू को देखने के बाद लोग इस सोच में पड़ गए कि यह सच में कोई जादू हुआ या यह कोई डिजिटल ट्रिक थी। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि शो के दौरान स्टेज पर एक कार खड़ी दिखाई देती है। अचानक धुआं, तेज लाइट और म्यूजिक के बीच वह कार धीरे-धीरे बदलने लगती है। बाद में वह कार पूरी तरह से बदलकर एक बड़े से रोबोट का रूप ले लेती है। इस जादू को देख वहां मौजूद लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं।
कैसे हुआ यह कमाल?
वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया गया है कि जादूगरों ने खुद कहा कि यह AI नहीं, बल्कि असली परफॉर्मेंस है। यानी इसमें कोई कंप्यूटर ग्राफिक्स नहीं, बल्कि स्टेज पर ही यह पूरा बदलाव हुआ। हालांकि यह किसी जादू जैसा लगता है, लेकिन असल में यह एक बड़ी स्टेज इल्यूजन है। इसमें खास तरह की मशीनें, छिपे हुए मैकेनिज्म, लाइटिंग और स्मोक इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इस जादू को असली Transformers बता रहा है तो कोई इसे एक भ्रम करार दे रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
