वायरल न्यूज़

VIDEO: बैडमिंटन में रोबोट ने दिया इंसानों को टक्कर, घंटों तक खेलकर बनाया इतिहास

सोशल मीडिया पर रोबोट का इंसानों के साथ बैडमिंटन खेलने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक रोबोट बैडमिंटन कोर्ट में सामने खड़े इंसान के साथ बैडमिंटन खेल रहा है।

Image

इंसान के साथ बैडमिंटन खेलता रोबोट (Instagram/@GWR)

तकनीक आज किस स्तर तक पहुंच चुकी है, इसका एक शानदार उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) में देखने को मिला। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने पेज @guinnessworldrecords से शेयर किया है। जिसमें वीडियो के कैप्शन में दी हुई जानकारी के अनुसार, चीन की कंपनी झेजियांग शेनचेन काइडोंग टेक्नोलॉजी कंपनी (Zhejiang Shenchen Kaidong Technology Co.) ने एक ऐसा बैडमिंटन रोबोट बनाया है, जिसने खेल की दुनिया में इतिहास रच दिया है। दरअसल, इस रोबोट ने लगातार 1,452 बैडमिंटन काउंटर हिट्स करके एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

इंसानों के साथ बैडमिंटन खेलते दिखा रोबोट

शेयर किए गए इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक बैडमिंटन कोर्ट में एक तरफ इंसान खड़ा है तो उसका मुकाबला करने के लिए कोर्ट के दूसरे पाले में वह रोबोट अपने हाथ में बैडमिंटन लिए खड़ा है। आप देख सकते हैं कि इंसान द्वारा लगाए गए हर एक शॉट का रोबोट जवाब दे रहा है और दोनों तरफ से लगातार शॉट पर शॉट लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन मैच खेल रहे इस रोबोट का नाम XA1 है, जिसने इंसानों की तरह खेलकर सबको चौंका दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सिर्फ मशीन नहीं, स्मार्ट खिलाड़ी है XA1

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि इस कड़े मुकाबले में रोबोट का सामना किसी आम खिलाड़ी से नहीं बल्कि पूर्व विश्व चैंपियन लु लान (Lu Lan) और प्रोफेशनल खिलाड़ी झू सी (Zhu Si) से हुआ। बताया जा रहा है कि यह रोबोट सिर्फ शटल उठाने वाला साधारण डिवाइस नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट ट्रेनिंग पार्टनर है। XA1 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खुद से कोर्ट में मूव करता है, शटल की दिशा (trajectory) को पहले ही समझ लेता है और बिल्कुल सही टाइमिंग के साथ शॉट लगाता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह इंसानी खिलाड़ियों की तरह व्यवहार करता है।

कैसे काम करता है यह रोबोट?

XA1 में कई एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जैसे यह खुद से इधर-उधर मूव करता है, शटल की स्पीड और दिशा को पहले ही पहचान लेता है। साथ ही हर शॉट का बिल्कुल सटीक तरीके से जवाब देता है। इसके अलावा यह रोबोट लगातार लंबी रैली खेलने में सक्षम है। यही वजह है कि यह रोबोट 1,452 शॉट्स तक बिना रुके खेल पाया। इस रोबोट में हाई-डेंसिटी लिथियम बैटरी लगी है, जिससे यह एक बार चार्ज होने पर 2 से 4 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। यानी खिलाड़ी इसके साथ आप लंबे समय तक प्रैक्टिस कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article