लोग कहते हैं कि कला ऊपर वाले की देन होती है। जिस पर वह मेहरबान हो गया समझो उसे कला में नपुण बना देगा। यह कोई जरूरी नहीं कि कला में उस्ताद सिर्फ पेशेवर कलाकार ही होते हैं। कई दफा ये कला उन लोगों में भी पाई जाती हैं, जिन्हें कभी कोई मंच नहीं मिला। ऐसे ही एक छुपे कलाकार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
मंच से गायक दे रहे थे लाइव परफॉर्मेंस
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक गायक मंडली मंच पर अपनी प्रस्तुती दे रही थी। कलाकार अगला राग अलापने से पहले थोड़ी देर के लिए ठहरा ही था कि तभी भीड़ से एक सुरीली आवाज उसके कानों तक पहुंचती है जिसे वह सुनकर ठिठक जाता है। ये आवाज थी भीड़ में खड़े एक बंदे की जो उस गायक के गाने के लिरिक्स को खुद गाकर पूरा करता है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह बंदा बेहद ही सुरीले आवाज में नुसरत फतेह अली साहब का गाना "दिल पर जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं, फर्क सिर्फ इतना है... तुमसे प्यार करते हैं...।"
ये भी पढ़ें:
सुरीली आवाज सुन गायक भी टकटकी लगाकर निहारते रहे
जब यह सुरीला गीत मंच पर बैठे कलाकारों के कानों तक पहुंचती है तो वे एक पल को ठहरकर उस बंदे को हैरत भरी निगाहों से देखते हैं। फिर उसी बंदे के सुर से अपने गाने को उसके पीछ दोहराना शुरू कर देते हैं। भीड़ में खड़े बंदे की आवाज सचमुच इतनी सुरीली है कि मंच पर बैठे कलाकार भी उसके सुर से मंत्रमुग्ध हो गए।
लड़के की आवाज सुन मंत्रमुग्ध हो गए लोग
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @newindhai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने लड़के की इस सुरीली आवाज की खूब तारीफ की है। जैसे एक यूजर ने लड़के के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि भाई तो मंच पर बैठे कलाकारों का भी उस्ताद निकला। दूसरे ने लिखा, "असली गायकी तो इसके पास ही है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
