सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ डर भी गए। वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में एक ऊँची बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर लगे AC का बाहरी यूनिट दिखाया गया है। जो बेहद ही खतरनाक जगह पर लगा हुआ है। ऐसे में जब AC खराब हुआ तो उसे सुधारने के लिए टेक्निशियन को बुलाया गया। जब टेक्निशियन ने AC यूनिट को ऐसी जगह पर लटका पाया तो उसने उसे बनाने से साफ इनकार कर दिया। वजह ये थी कि इस AC को ठीक करने में टेक्निशियन की जान को खतरा था। इस AC यूनिट को निकालने के लिए बालकनी के रेलिंग पर चढ़ना पड़ता है और रेलिंग से नीचे देखने पर सीधे मौत दिखाई देती है। 23वीं मंजिल की बालकनी से अगर जरा सी भी चूक हुई तो सीधे यमराज से मुलाकात हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
टेक्निशियन ने काम करने से क्यों किया मना
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि AC का बाहरी यूनिट बालकनी के बिल्कुल बाहर, बहुत ही संकरी जगह पर लगाया गया है। वहां खड़े होकर काम करने के लिए जरा सी भी जगह नहीं है। बालकनी से नीचे देखो तो सीधे पाताल दिखता है। उस AC यूनिट तक पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था। आपको वहां तक पहुंचने के लिए बालकनी के रेलिंग पर चढ़ना पड़ता। जहां गिरने का सीधा खतरा बना रहता है। इसके अलावा वहां काम करने के लिए ना तो कोई सेफ्टी गियर था और ना ही कोई सपोर्ट।
वीडियो पर लोगों को प्रतिक्रिया
ऐसे में उस टेक्निशियन ने AC मालिक से काम करने के लिए मना कर दिया। उसने कहा कि 300-400 रुपये के लिए कोई अपनी जान खतरे में क्यों डाले? साथ ही उसका यह भी कहना था कि अगर काम करते वक्त कुछ हो गया, तो जिम्मेदारी कौन लेगा? इस खतरनाक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देखा और 5400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो मौत का जंजाल है।" दूसरे ने लिखा, "सस्ते में काम करवाने के चक्कर में किसी की जान जोखिम में न डालें।" तीसरे ने लिखा, "बिल्डिंग डिजाइन में सेफ्टी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
