बॉक्स ऑफिस

Yeh Prem Mol Liya या फिर Gunmaaster G9... एडवांस बुकिंग में कौन है आगे?

आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया और इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 इस वीकेंड सिनेमाघरों में टकराएंगी। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों में से कौन एडवांस बुकिंग में आगे चल रहा है?

Image

Yeh Prem Mol Liya या फिर Gunmaaster G9... एडवांस बुकिंग में कौन है आगे?

2026 बॉलीवुड के लिए क्लैश का ईयर रहा है और नवम्बर का महीना भी इससे अछूता नहीं रहने वाला है। नवम्बर के आखिरी हफ्ते में आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी की टक्कर देखने को मिलेगी। जहां एक तरफ ये प्रेम मोल लिया जैसी फैमिली मूवी आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ गनमास्टर जी9 जैसी मास एंटरटेनर भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इन दोनों फिल्मों के क्लैश के बीच में एक सवाल ये खड़ा होता है कि आखिरकार इनमें से आगे कौन है? अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये दोनों ही फिल्में पूरा दम दिखा रही हैं। TimesNow NavBharat के लिए ये खबर भी पढ़ें: 'सूरज आपने क्या....' Anupam Kher ने किया Yeh Prem Mol Liya का रिव्यू

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक अपने खाते में 2.75 करोड़ रुपये जोड़े हैं। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरुआत ठीक कही जा सकती है। माना जा रहा है कि रिलीज होने तक ये फिल्म अच्छा आंकड़ा दर्ज कराने में कामयाब रहेगी। इसके दूसरी तरफ इमरान हाशमी की गनमास्टर जी 9 भी शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। मात्र 45 करोड़ में बनी इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की ये फिल्म अब तक 2.73 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। अगर बजट के हिसाब से देखें तो गनमास्टर जी9 जीतती नजर आ रही है। कम बजट में बनी ये फिल्म लोगों को खूब लुभा रही है। TimesNow NavBharat के लिए ये खबर भी पढ़ें: Police Company: काले कुर्ते में बैठा ये गैंगस्टर कभी कहलाता था चॉकलेटी बॉय, पहचानकर बताओ...

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले इमरान हाशमी की अवारापन 2 आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। उसका फायदा उन्हें गनमास्टर जी 9 के दौरान मिल रहा है। आवारापन 2 भी एक मास एंटरटेनर थी और गनमास्टर जी 9 भी इसी तरह की मूवी है। दर्शक इमरान हाशमी को मास एंटरटेनर में पसंद करते हैं, जो सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article