वायरल न्यूज़

छोटे से बच्चे का कवर ड्राइव शॉट का वीडियो वायरल, लोगों को याद आए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

Viral Video: क्रिकेट वाले कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग इस बच्चे की तुलना भारत के पूर्व और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से करने लगे। क्या है ये वायरल वीडियो, आप भी देख लीजिए।

Image

छोटे से बच्चे का कवर ड्राइव शॉट का वीडियो वायरल (Instagram/@ADIYOGI360 CRICKETER)

खेलों की बात की जाए तो देश और विदेश में कई तरह के खेल खेले जाते हैं। पर अगर ऐसे खेल की बात की जाए जिसे लोग सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं। तो वह है क्रिकेट। आज के समय में हर देश में क्रिकेट फैंस मिल जाएंगे। इनमें वह देश के फैंस भी ज्यादातर संख्या में शामिल होते हैं। जिनके यहां पर क्रिकेट नहीं खेला जाता। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा क्रिकेट प्रैक्टिस कर रहा है। जहां पर वह तरह-तरह के शॉट्स मारता है।

90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी वीडियो

कवर ड्राइव समेत कई शॉट्स शामिल हैं। बता दें सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को @ADIYOGI360 CRICKETER नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर लाखों लोगों ने लाइक किया है तो हजारों की संख्या में इस वीडियो पर कमेंट्स किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद भारत के दमदार क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली को टैग किया गया है।

लोगों ने किए ये कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस छोटे से बच्चे और इसके शॉट्स की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई इसे जूनियर सचिन तेंदुलकर बता रहा है तो कोई शुभमन गिल से तुलना कर रहा है। लोगों ने कमेंट बॉक्स में लिखा: "अगर उसमें पर्याप्त प्रतिभा है तो वह भारतीय क्रिकेट टीम में जरूर होगा। शुभकामनाएं।" दूसरे ने लिखा: "मिनी मास्टर सचिन" तीसरे ने लिखा: "मैंने सचिन-सचिन जैसा एक बच्चे का स्टांस देखा है" चौथे ने लिखा: "भविष्य का भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article