Ajab Gajab Food: जब आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो कई बार मेन्यू कार्ड में ऐसा डिश देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर आप सोचने लग जाते हैं। दरअसल, कई डिश ऐसे होते हैं, जिनका हमने नाम भी नहीं सुना होता है। कई बार जब हम अपने दोस्तों के साथ जाते हैं तो ऑर्डर के समय वह कह देते हैं कि उन्हें 'कुछ नहीं' खाना है। कुछ दोस्त कह देते हैं कि 'कुछ भी' मंगा लो खा लेंगे। कुछ दोस्त यह भी कहते हैं कि 'As You Wish' यानी जो तुम्हारा मन हो वो मंगवा लो।
इस रेस्टोरेंट में मिलती है अनोखी डिश
अब अगर आपका कोई दोस्त ये सारी डिशेज खाना चाहता है तो एक रेस्टोरेंट ने उनकी ख्वाहिश पूरी कर दी है। सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड वायरल हो रहा है, जहां 220 रुपये प्लेट 'कुछ नहीं' मिलता है। जी हां.. इस रेस्टोरेंट ने अपने किसी डिश का नाम 'कुछ नहीं' रखा है। सिर्फ यही नहीं रेस्टोरेंट में 'कुछ भी', 'As You Wish', 'नहीं तुम बताओ', 'नहीं नहीं तुम बताओ' और 'बाबा जी का ठुल्लू' नाम के डिश खाने के लिए मिलते हैं। जिन्हें लोग बड़े चाव से ऑर्डर करते हैं और खाते हैं। देखें मेन्यू कार्ड-
वायरल हो रहे मेन्यू कार्ड के अनुसार, रेस्टोरेंट में 'कुछ नहीं' 220 रुपये प्लेट, 'कुछ भी' 240 रुपये प्लेट, 'As You Wish' 260 रुपये, 'नहीं तुम बताओ' 280 रुपये, 'नहीं नहीं तुम बताओ' 300 रुपये और 'बाबा जी का ठुल्लू' 350 रुपये प्लेट खाने को मिलता है। अब आगे से कभी भी आपका कोई भी दोस्त ऐसी चीजें खाने की डिमांड करे तो आप उसे इस रेस्टोरेंट में ले जा सकते हैं। इंस्टाग्राम पर paramsinghhh नाम के अकाउंट से रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड का वीडियो शेयर किया गया है।
