वायरल न्यूज़

एडवेंचर के चक्कर में शख्स ने कराई फजीहत, प्लान पर फिरा पानी, लोग बोले-ज्यादा शयाना बनने से ऐसा ही होता है

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 1, 2023, 01:33 PM IST

एक शख्स महिंद्रा स्कॉर्पियो कार लेकर पहाड़ी इलाके में गया है, जहां उसे एक झरना दिखाई देते है। झरना देख उसे मस्ती सूझ गई। मस्ती करने के चक्कर में उसने अपनी फजीहत करवा ली है। दरअसल झड़ने को देख शख्स तुरंत ही अपनी कार को लेकर झरने के नीचे पहुंच गया जिसके बाद पहाड़ से गिरते झरने का पानी कुछ ही सेकंड में कार के अंदर भी गिरने लगा।

Image

एडवेंचर के चक्कर में शख्स ने कराई फजीहत(Source:Twitter)

एडवेंचर लवर्स कुछ तूफानी करने के लिए अक्सर ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां वो जंगलों में घूमने, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से कूदने और गोताखोरी करने का आनंद ले सकें। ये एडवेंचर होते तो बेहद खतरनाक हैं लेकिन इन्हें करने का एक अलग ही मजा है। लोग एडवेंचर के लिए लेह-लद्दाख बाइक से जाते हैं या फिर कई पहाड़ी इलाकों में कार लेकर जाते हैं। ऐसे में इन दिनों एडवेंचर से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे एडवेंचर कम और पागलपन ज्यादा कहेंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स महिंद्रा स्कॉर्पियो कार लेकर पहाड़ी इलाके में गया है, जहां उसे एक झरना दिखाई देते है। झरना देख उसे मस्ती सूझ गई। मस्ती करने के चक्कर में उसने अपनी फजीहत करवा ली है। दरअसल झड़ने को देख शख्स तुरंत ही अपनी कार को लेकर झरने के नीचे पहुंच गया जिसके बाद पहाड़ से गिरते झरने का पानी कुछ ही सेकंड में कार के अंदर भी गिरने लगा। लीकेज होने की वजह से पूरी गाड़ी भीग गई। पूरी गाड़ी को भीगता देख शख्स कार को लेकर तुरंत आगे बढ़ गया। उसने तो सोचा भी नहीं होगा कि कार बाहर के साथ-साथ अंदर से भी धुल जाएगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर @rsnairx नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘बेचारा महिंद्रा लेकर एडवेंचर करने गया था। प्लान्स पर पानी फिर गया’।इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

इस वायरल वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘ज्यादा शयाना बनने से ऐसा ही होता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article