वायरल न्यूज़

Video: बस में चढ़ने के लिए इस लड़की ने किया खौफनाक काम, देखकर कांप गए अच्छे-अच्छे धुरंधर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 4, 2023, 08:34 AM IST

Shocking Video: एक लड़की बहुत ही खतरनाक अंदाज में बस पर चढ़ती नजर आ रही है। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बस में घुसने के लिए एक तरह से लड़की अपनी जान जोखिम में डालती दिख रही है। यह बेहद खतरनाक हो सकता था।

Image

लड़की का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • खौफनाक अंदाज में बस में चढ़ी लड़की
  • बस में खिड़की से घुसती नजर आई लड़की
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Shocking Video: आपने भी कभी न कभी बस से यात्रा की होगी। बस से लोग कई बार लंबी दूरी की सफर तय करते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि प्राइवेट बस में यात्रियों को भूसे की तरह भर लिया जाता है। जबकि रोडवेज बस में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इसी बीच एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बहुत ही खतरनाक तरीके से बस पर चढ़ती है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

लड़की ने खौफनाक अंदाज में बस में ली एंट्री

वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में चढ़ने के लिए लड़की अपनी जान जोखिम में डाल रही है। बस में इतनी भीड़ है कि गेट की तरफ से लोगों को एंट्री नहीं मिल रही है। इस दौरान कुछ लोग खिड़की की तरफ से बस में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें यह लड़की भी शामिल है। खौफनाक बात यह है कि इस दौरान बस चल पड़ती है। हालांकि, लड़की पर इसका असर नहीं पड़ता है। वह बहुत ही खौफनाक अंदाज में बस की खिड़की पर लगे लोहे को उछलकर पकड़ती है और तूफानी अंदाज में खिड़की से अंदर जाने लगती है। देखें वीडियो-

एक तरह से लड़की बस में घुसने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है। यह बेहद खतरनाक हो सकता था। इस दौरान लड़की बुरी तरह घायल भी हो सकती थी या फिर उसकी जान भी जा सकती थी। वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि, 'हरियाणे की छोरी... नोट– वीडियो CET Exam का है। आप सभी से अनुरोध है अपनी जान जोखिम में न डाले। सुरक्षित यात्रा करें।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article