पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के बाद दूसरे टेस्ट में ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन गंभीर और गिल की जोड़ी ने एकबार फिर सबको चौंकाते हुए उन्हें जगह नहीं दी। अब इस पर पूर्व भारतीय गेंदबाज मुनाफ पटेल ने सवाल खड़े किए हैं। रिवर्स स्विंग के लिए खास पहचान रखने वाले मुनाफ ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठाया है। मुनाफ ने लिखा 'चलो ये ठीक है अगर आप मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को अपने सेटअप में फिट नहीं पाते हैं तो आपके पास वो गेंदबाजी यूनिट कहां हैं जो इनके तरह मैच जीत सकती है।
आपको बता दें कि एक वक्त टेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को साथ खिलाने पर चर्चा होती थी, लेकिन अब टीम इंडिया बिना प्रमुख स्पिन गेंदबाज के उतर रही है। इससे पहले जब भुवनेश्वर कुमार ने टी20 टीम मे वापसी की थी तो मोहम्मद शमी के वापसी की उम्मीदें बढ़ गई। लेकिन जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान किया गया तो उसमें शमी का नाम नहीं था।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- पलटन कुर्सी की पेटी बांध लो... रोहित को कप्तान बनाए जाने पर सामने आई सूर्या की पहली प्रतिक्रिया
क्या गंभीर कर रहे हैं मनमानी
गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को भी टीम से बाहर रखा था। टीम मैनेजमेंट ने फिर रवींद्र जडेजा को और फिर मोहम्मद सिराज को बाहर रखा। कई पूर्व क्रिकेटर भी गंभीर के इस फैसले पर सवाल खड़े कर चुके हैं। गंभीर के इन फैसलों पर सवाल नहीं भी उठते, लेकिन परिणाम भी उनके पक्ष में नहीं रहा। अब तक गंभीर की कोचिंग में 23 टेस्ट टीम इंडिया ने खेले जिसमें केवल 9 में उसे जीत मिली है और 10 में हार का सामना करना पड़ा। 4 मुकाबला ड्रॉ रहा है।
