वायरल न्यूज़

फ्लर्टबाज हाथी: खूबसूरत लड़की नजदीक पाकर कंट्रोल नहीं कर पाया जानवर, सूंड से कर दी ऐसी हरकत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 5, 2023, 01:24 PM IST

Elephant Video: एक हाथी पर लड़की सवार हो जाती है। वहीं पीछे खड़ा एक हाथी लड़की के साथ मजाक करने लगता है। हाथी का मजाक ऐसा होता है कि बेचारी के होश ही उड़ जाते हैं। वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Image

हाथी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी के झुंड के पास पहुंच जाती है लड़की
  • एक हाथी ने लड़की के साथ किया मजाक
  • हाथी का मजाक देख शरमा जाती है लड़की

Elephant Video: सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही मजेदार है। यहां हर समय कुछ न कुछ अजब-गजब देखने को मिलता है। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक हाथी और एक लड़की से जुड़ा है। वीडियो में नजर आ रहा हाथी थोड़ा फ्लर्टबाज है। वह अपने नजदीक खूबसूरत लड़की को पाकर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। इसके बाद अपनी सूंड से ऐसी हरकत कर देता है, जिससे लड़की शर्म से लाल हो जाती है। वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

हाथी ने की लड़की से फ्लर्टबाजी

वीडियो ऐसा है जिसे देखकर कुछ लोग चौंक रहे हैं तो कई लोगों को मजा आ रहा है। वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। आप देख सकते हैं कि एक लड़की हाथी के झुंड के बीच पहुंच जाती है। हाथी पानी में खड़े हुए थे। इसमें से एक हाथी पर लड़की सवार हो जाती है। वहीं पीछे खड़ा एक हाथी लड़की के साथ मजाक करने लगता है। हाथी का मजाक ऐसा होता है कि बेचारी के होश ही उड़ जाते हैं। वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है। देखें वीडियो-

कुछ सेकंड का यह वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। आप देख सकते हैं कि लड़की पानी में हाथी की सवारी कर रही होती है। इसकी बीच दूसरा हाथी पीछे से उसके करीब पहुंचता है और अपनी सूंड से उसे परेशान करने लगता है। वह बार-बार अपनी सूंड से लड़की के साथ 'गंदा' मजाक करता है। हाथी की हरकत ऐसी होती है, जिसे देखकर लड़की के होश उड़ जाते हैं। उसका चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। हालांकि, वह अपनी हंसी रोक नहीं पाती है। वीडियो को wild_animal_pix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article