किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। किंग कोबरा के कई सारे खौफनाक वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि सांपों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सांप किसी के सगे नहीं होते हैं, वह कब, किस पर कैसे वार कर दें.. कुछ पता नहीं है। इन दिनों एक किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप किंग कोबरा का खौफनाक अंदाज देखकर कांप जाएंगे।
रूह कंपाने वाला नजारा
वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा एक घर के दरवाजे के पीछे से शख्स पर हमला करता है। आप सबसे पहले कोबरा को अपना फन निकालकर खौफनाक रूप दिखाते हुए देख सकते हैं। जैसे ही किंग कोबरा दरवाजे के पीछे से बाहर निकलकर सामने आता है, घर में मौजूद लोग सहम जाते हैं। इस दौरान एक शख्स किंग कोबरा का वीडियो बनाने लगता है। यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। वीडियो बनाने के दौरान किंग कोबरा शख्स पर हमला कर देता है। देखें वीडियो-
वीडियो किसी पुराने घर का लग रहा है। आप देख सकते हैं कि घर का दरवाजा खोलने पर कोने से अचानक कोबरा फन फैलाकर निकल आता है।दरवाजे से बाहर निकलकर वह फुफकार मारने लगता है। हालांकि वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स उचित दूरी से अपना काम कर रहा था, फिर भी कोबरा उस पर हमला कर देता है। वह तो शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वह कोबरा की पहुंच में नहीं आता है, वर्ना हो सकता है कि वह दिन शख्स का आखिरी दिन होता। वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'सबसे सुरक्षित सुरक्षा प्रणाली!'
