वायरल न्यूज़

Video: लोहे के ग्रिल में फंसकर जिंदगी और मौत से जूझ रही थी बिल्ली, फिर जो हुआ देखकर निकल आएंगे आंसू

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 26, 2023, 01:11 PM IST

Viral Video: वीडियो को IAS अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इंसानियत अभी जिंदा है।'

Image

बिल्ली का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • लोहे की ग्रिल में फंस जाती है बिल्ली की गर्दन
  • युवकों ने ऐसे बचाई बिल्ली की जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर इंसानियत से जुड़े कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपका दिल टूट जाएगा। हालांकि, बाद में आपके खुशी के आंसू निकल आएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली की गर्दन लोहे की ग्रिल में फंस गई थी। इसके बाद बिल्ली जिंदगी और मौत से जूझ रही होती है। तभी लोग वहां आकर बिल्ली को ग्रिल से निकालते हैं और उसकी जान बचाते हैं।

वीडियो देखकर हार बैठेंगे दिल

वीडियो सामने आने के बाद IAS अधिकारी भी अपना दिल हार बैठे हैं। IAS अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है। IAS अवनीश शरण ने कैप्शन में लिखा, 'इंसानियत अभी जिंदा है।' जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक बिल्ली की गर्दन लोहे के एक छोटे से ग्रिल में फंस जाती है। इसके बाद वह बार-बार अपनी गर्दन को निकालने की कोशिश करती रहती है। इस चक्कर में उसकी गर्दन बहुत ही बुरी तरह जख्मी हो जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली की गर्दन बुरी तरह छिल जाती है। तभी दो लोग वहां फरिश्ता बनकर आते हैं और बिल्ली को मुसीबत से निकालते हैं। वह लोहा काटने वाली एक मशीन लेकर आते हैं और ग्रिल को काटते हैं। इसके बाद बिल्ली की गर्दन को बाहर निकालकर उसकी मरहम-पट्टी करते हैं। अंत में वह बिल्ली को दूध पिलाते हैं। एक बेजुबान जानवर के प्रति दो लोगों की ऐसी इंसानियत देखकर यूजर्स का दिल बाग-बाग हो गया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों लोगों की जमकर तारीफ हो रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article