वायरल न्यूज़

Zoo में जिराफों को कैसे खिलाया जाता है खाना, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ गजब का नजारा

चिड़ियाघर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर में बंद जिराफों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है और उन्हें चिड़ियाघर में खाना कैसे खिलाया जाता है। यह देखने को मिल रहा है।

चिड़ियाघर में जिराफ को खाना परोसते जूकीपर

चिड़ियाघर में जिराफ को खाना परोसते जूकीपर (X/@ChapraZila)

चिड़ियाघर घर तो आप कभी ना कभी जरूर गए होंगे। वहां आपने देखा होगा कि चिड़ियाघर में बंद जानवरों के लिए खाने-पीने सहित हर तरह की व्यवस्था करके रखी जाती है ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। चिड़ियाघर में हमें तरह-तरह के जानवर भी देखने को मिलते हैं। इनमें सबसे अनोखा प्राणी जिराफ ही नजर आता है। ऊंची कद-काठी के साथ चिड़ियाघर में उसकी मौजूदगी हर किसी को हैरानी में डाल देती है।

चिड़ियाघर में बंद जिराफों के खाने का इंतजाम

हाल में एक ऐसे ही चिड़ियाघर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें चिड़ियाघर के कर्मचारियों को जिराफ के खाने की व्यवस्था करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि चिड़ियाघर में बंद जिराफ को खाना कैसे खिलाया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर कुछ 4-5 जिराफ इकट्ठे दिख रहे हैं। उनके खाने के लिए एक जूकीपर उनका भोजन लेकर आ रहा है।

सीढ़ी लगाकर जूकीपर ने जिराफों को परोसा उनका खाना

इन जिराफों के खाने की जगह थोड़ी ऊंची है, इसलिए वह जूकीपर उनका खाना परोसने के लिए पहले एक सीढ़ी लगाता है और फिर वह उस पर चढ़कर ऊंचाई पर बनी उनके लिए तस्तरी में उनका खाना परोस देता है और फिर वह नीचे उतर आता है। खाने को देख सारे जिराफ भोजन पर टूट पड़ते हैं और खाना शुरू कर देते हैं।

पटना के चिड़ियाघर का बताया जा रहा यह वीडियो

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा और 2400 लोगों ने लाइक किया है। वायरल वीडियो में दिख रहा यह नजारा पटना के चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है, जहां अधिकतर लोगों ने इस वीडियो पर हैरानी जताई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article