Zip Line Death: आजकल बहुत सारे लोग एडवेंचर करने पहाड़ों में जाते हैं। वह खुद तो एडवेंचर करते ही हैं, इसके साथ ही अपने बच्चों को भी एडवेंचर करवाते हैं। पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, जिप लाइन जैसे कई एडवेंचर होते हैं। जो कई बार खतरनाक भी हो जाते हैं। ये एडवेंचर कई बार खेल-खेल में जानलेवा हो जाते हैं। कई बार छोटी सी गलती इंसान के जान पर भारी पड़ जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
40 फीट की ऊंचाई से गिरा 6 साल का बेटा
वीडियो मैक्सिको का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपने 6 साल के बच्चे को एडवेंचर कराने ले गया था। जो उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। आप देख सकते हैं कि एक पिता अपने साथ अपने 6 साल के बेंटे को जिप लाइन एडवेंचर करवाने ले गया था। हालांकि, इस दौरान पिता ने अपनी आंखों के सामने अपने बेटे को खो दिया, वह हाथ मलता रह गया और उसके बेटे ने उसकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एडवेंचर के चक्कर में पिता के सामने ही उसका 6 साल का बच्चा करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाता है। देख सकते हैं कि पिता और बेटा दोनों जिप लाइन एडवेंचर के मजे ले रहे होते हैं। पिता अपने बेटे को धकेलकर आगे बढ़ा रहा होता है। कुछ सेकंड तक तो सब ठीक नजर आता है, लेकिन अचानक बच्चे के शरीर में बंधी रस्सी टूट जाती है। इसके बाद बच्चा सीधे 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाता है। वीडियो मेक्सिको के मॉन्टेरी के पार्क का है।
