वायरल न्यूज़

Vada Pav Girl of Pakistan: कराची में छा गई ये हिंदू वड़ा पाव गर्ल, लोग प्यार से बुलाते हैं 'कविता दीदी'

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2024, 09:47 AM IST

Vada Pav Girl of Pakistan: कविता पाकिस्तान के कराची में कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन के बाद एक फूड कार्ट चलाती है। कुछ ही समय में वो इतनी मशहूर हो गईं कि लोग अब उन्हें कविता दीदी के नाम से बुलाते हैं।

Image

सोशल मीडिया में छाईं पाकिस्तानी वडा पाव गर्ल। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी हिंदू वड़ा पाव गर्ल का वीडियो
  • लोग प्यार से बुलाते हैं कविता दीदी
  • सोशल मीडिया में आते ही मचा दी धूम

Pakistan Ki Vada Pav Girl Ka Video: दिल्ली में वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित आज जाना पहचान नाम बन चुकी हैं। खाने के शौकीन दूर-दूर से उनका वड़ा पाव खाने के लिए पहुंचते हैं। कई फूड ब्लॉगर उनपर वीडियो बना चुके हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया में आते ही धूम मचा दी। अभी पाकिस्तान के कराची में एक ऐसी ही वड़ा पाव गर्ल खूब धूम मचा रही हैं। उनका वड़ा पाव लोगों को खासा पसंद आ रहा है। हाल में एक पाकिस्तानी फूड ब्लॉगर ने उनके फूड स्टॉल का रिव्यू किया और वीडियो साझा किया। इसमें दिखाया गया कि ऐतिहासिक शहर कराची में एक हिंदू परिवार फूड स्टॉल लगाता है। इसमें पारिवार वेज और नॉन दोनों तरह के फूड बेचता है।

मिलता है इंडियन इस्टाइल का खाना

वीडियो में दिखाया गया कि कविता नाम की लड़की अपने परिवार के साथ कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास फूड स्टॉल लगाती है। इसमें उनका फूड स्टॉल इतना मशहूर हो गया कि लोग उन्हें कविता दीदी कहकर बुलाने लगे। इंस्टाग्राम पर karamatkhan_05 हैंडल से शेयर किए वीडियो में करामत खान ने उनके फूड का रिव्यू भी किया है। उन्होंने बताया कि कराची में कविता दीदी इंडियन स्टाइल फूड कार्ट चलाती हैं। खान ने बताया कि उनके फूड कार्ट पर तमाम आइटम सिर्फ इंडियन स्टाइल के मिलेंगे। उनके कार्ट पर गुजराती खाने से लेकर मुंबई का मशहूर वड़ा पाव भी मिलता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो में लोगों से खाने का रिव्यू भी लिया गया, इसमें सभी को उनका वड़ा पाव सबसे ज्यादा पसंद आया। ऐसे ही एक ग्राहक ने कहा कि उनका वड़ा पाव एक बार जरूर खाना चाहिए। मालूम हो कविता दीदी के कार्ट पर वेज और नॉन वेज दोनों तरह के आइटम मिलते हैं। उनके फूड कार्ट का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कविता दीदी आज पूरे कराची में छा गई हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article