Unique Bike Modification Viral Video: कई लोगों को अपने वाहनों का मॉडिफिकेशन करवाने का बड़ा शौक होता है। कोई अपनी कार को मॉडिफाई करवाकर सुपरकार बनवा देता है तो कोई अपनी बाइक का साइलेंसर बदलवाकर उसकी आवाज को बदलवा देता है। कई लोग मॉडिफाई कर अपने वाहनों का रंग भी बदलवा लेते हैं। तो कुछ अपनी गाड़ियों में रंग-बिरंगी लाइट्स लगवा लेते हैं। इन सबसे इतर एक लड़के ने अपनी बाइक की जो मॉडिफिकेशन करवाई वह देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। लड़के ने अपनी बाइक को ऐसा मॉडिफाई करवाया कि उसने मॉडिफिकेशन की सारी चरम सीमाएं लांघ दी।
बाइक का ऐसा मॉडिफिकेशन शायद ही पहले कभी देखा होगा आपने
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक पुलिस टीम ने एक लड़के की बाइक जब्त की है। लड़का चुपचाप हाथ बांधे पुलिस वालों के सामने खड़ा है। वहीं पुलिस के जवान उसकी बाइक के मॉडिफिकेशन को देख हैरान हो रहे हैं। वे बाइक में लगे हॉर्न को चेक कर रहे हैं। इसके लिए वे हॉर्न बजाकर देख रहे हैं। एक पुलिसवाले ने जैसे ही बाइक की हॉर्न बजाई उसमें से ट्रेन की तरह निकलने वाले हॉर्न की आवाज सुनाई दी।
लड़के ने बाइक को कराया कुछ इस तरह मॉडिफाई
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बाइक के बम्पर पर बड़े-बड़े चार हॉर्न लगाए गए हैं। इस वीडियो में सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि ये बाइक कोई स्टाइलिश बाइक नहीं बल्कि हीरो होंडा की साधारण सी बाइक है। जिसे लड़के ने मॉडिफिकेशन के नाम पर काले रंग से पुतवाकर उसे पल्सर जैसी लुक देने की कोशिश की है। साथ ही बाइक के हॉर्न की आवाज भी बदलवा दी है। जिससे अब ट्रेन के हॉर्न जैसी आवाज आ रही है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @vijeshetty नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर लोगों के कुछ कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "रोड पर हॉर्न की ऐसी आवाज सुनकर तो किसी को भी हार्ट अटैक जाएगा।" दूसरे ने लिखा, "इस पर इतना चालान लगाओ कि आगे से बाइक के साथ कोई छेड़खानी करने की हिम्मत तक ना कर पाए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
