वायरल न्यूज़

घर के अंदर एक-दूसरे से लिपटे दिखे दो सांप, शख्स ने बिना डरे अपने हाथों से पकड़ कर किया अलग

घर में सापों को अठखेलियां करते हुए देखा जा सकता है। इन सापों का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और कई लोगों ने लाइक किया है।

Image

सांपों को शख्स ने पकड़ा (X/@jamil2832)

आपने कई बार सांपों को एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते हुए देखा होगा। हाल में इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो सांपों को आपस में लिपटे एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते हुए देखा जा सकता है। सांपों का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अठखेलियां करते हुए दिखें सांप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर के कमरे में दो सांप अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सांपों को एक दूसरे से लिपटे हुए देखा जा सकता है। तभी एक शख्स उस कमरे में आता है और वह बिना डरे उन दोनों सांपों को अपने हाथों से पकड़कर उन्हें अलग कर देता है। फिर वह उन सांपों को बाहर ले जाता है और उन्हें पकड़कर किसी रस्सी की तरह घुमाने लगता है।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @jamil2832 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और कई लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो बड़ा डेंजर इंसान है।" दूसरे ने लिखा, "स्नेक रेस्क्यूर इतने असुरक्षित होकर रेस्क्यू क्यों करते हैं? कुछ भी हो सकता है।" तीसरे ने लिखा, "यह जहरीले सांप नहीं है, नहीं तो अब तक काट लिए होते, भाई ने पीछे से पकड़ा हुआ है।" चौथे ने लिखा, "यह सांप अलग प्रजाति के हैं। यह जब अपने पार्टनर के साथ मिलते हैं तो इसी तरह से मिलन करते हैं। इनके बीच में टांग नहीं अड़ाना चाहिए। ऐसा गांव में सब लोग बोलते हैं।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article