वायरल न्यूज़

आग से ही नहीं बल्कि मौत से भी खेलते दिखे लड़के, माचिस की तिल्ली जलते ही मुंह से निकलने लगे अंगारे, जानलेवा स्टंट का Video आया सामने

खतरनाक स्टंट करते लड़कों की टोली का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के एक जगह जमा होकर अपने मुंह से आग निकालने जैसे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

Image

आग से खेलते लड़के (Instagram/@studentgyaan)

लड़के थोड़े निडर प्रवृत्ति के होते हैं। कई लड़कों को खतरे से खेलने की इतनी चुल्ल होती है कि वे अपनी जान को खतरे में डालकर भी खतरनाक स्टंट करते रहते हैं। उन्हें यह पहले से ही पता होता है कि इससे उनकी जान को खतरा है, फिर भी वे नहीं मानते और वही करते हैं जो वे ठान चुके होते हैं। हाल में कुछ ऐसे ही लड़कों की टोली का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़के एकजुट होकर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं।

खतरनाक स्टंट करते दिखे लड़के

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कों की एक टोली एक जगह इकट्ठी होती है और वे सभी अपने मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लिए होते हैं। सभी लड़के एक हुंकार पर उसे बाहर थूकते हैं और माचिस की तिल्ली जलाकर आग लगा देते हैं। सबके मुंह से आग का गुब्बार निकलते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है जैसे वे इंसान नहीं बल्कि कोई ड्रैगन हों।

कोटा का बताया जा रहा यह वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो कब और कहां का है, इस बात की जानकारी तो वीडियो में नहीं दी गई है, लेकिन कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए बताया कि यह नजारा कोटा के नगर सेठ का है। इस खतरनाक स्टंट के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कुछ लोगों ने इस स्टंट को खतरनाक बताया, तो वहीं, कुछ लोगों ने लड़कों को चेतावनी देते हुए उनकी सलामती की प्रार्थना की।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article