Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुआ सांप को जिंदा निगलते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है, क्योंकि आमतौर पर लोग कछुए को शांत और शाकाहारी प्राणी मानते हैं। लेकिन इस वीडियो ने साबित कर दिया कि प्रकृति में कुछ भी असंभव नहीं है।
रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
यह घटना एक नदी के किनारे की है, जहां बड़े-बड़े पत्थरों के बीच पानी बह रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति नदी के किनारे बैठा है और उसके पैर पानी में डूबे हुए हैं। इसी दौरान पानी में एक कछुआ और सांप के बीच का यह खौफनाक दृश्य कैमरे में कैद हो गया। कछुआ तेजी से सांप पर हमला करता है और उसे अपने मुंह में दबाकर निगल जाता है। यह नजारा इतना चौंकाने वाला है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
एक्स पर देखें वीडियो
एक्स प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने हैरानी जताते हुए कमेंट्स में लिखा, 'मुझे नहीं पता था कि कछुए सांप खा सकते हैं!' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह तो खाने की सीरीज में बड़ा ट्विस्ट है।'
