वायरल न्यूज़

जब PM Modi के अभिवादन में Tulsi Gabbard ने किया था नमस्‍ते, पुराना Video हो रहा वायरल

Viral Video: डोनाल्‍ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड के बारे में कहा कि, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व कांग्रेस सदस्य, लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) के रूप में काम करेंगी।'

Image

पीएम मोदी को नमस्‍ते करतीं तुलसी गबार्ड।

Viral Video: अमेरिका में राष्‍ट्रपति बनने से पहले डोनाल्‍ड ट्रंप ने पूर्व डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का अगले निदेशक के तौर पर नियुक्‍त किया है। भारतीय मूल की तुलसी गबार्ड को इस जिम्‍मेदारी मिलने के साथ ही उनके बारे में एक्‍स पर कई पोस्‍ट किए जा रहे हैं। कई पोस्‍ट्स में वैश्विक नेताओं से उनकी मुलाकात के वीडियो भी पोस्‍ट किए गए हैं। मगर, सबसे ज्‍यादा जिस वीडियो की चर्चा वो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का वीडियो है। इसमें तुलसी को पीएम मोदी के नमस्‍ते करके अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

समाचार एजेंसी एएनआई के यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया, 'जब 2014 में आने वाली यूएस इंटेल चीफ तुलसी गबार्ड ने पीएम मोदी को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।' वीडियो में तुलसी गबार्ड ने पीएम मोदी को माला पहनाकर उनसे हाथ मिलाया और फिर नमस्‍ते कहकर उनका अभिवादन किया। इस वीडियो में उन्हें प्रधानमंत्री मोदी को एक उपहार देते हुए भी दिखाया गया है। बता दें कि, उन्होंने पीएम मोदी को श्रीमद्भगवदगीता की प्रति भी भेंट की थी।

तुलसी के बारे में ट्रंप का बयान

गौरतलब है कि, डोनाल्‍ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड के बारे में कहा कि, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व कांग्रेस सदस्य, लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) के रूप में काम करेंगी। दो दशकों से अधिक समय से, तुलसी ने हमारे देश और सभी अमेरिकियों की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी है। डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन के लिए एक पूर्व उम्मीदवार के रूप में, उन्हें दोनों पार्टियों में व्यापक समर्थन प्राप्त है। अब वह एक गौरवशाली रिपब्लिकन हैं! मुझे पता है कि तुलसी हमारे खुफिया समुदाय में अपने शानदार करियर को परिभाषित करने वाली निडर भावना लाएंगी, हमारे संवैधानिक अधिकारों की वकालत करेंगी और ताकत के माध्यम से शांति सुनिश्चित करेंगी। यह हम सभी को गौरवान्वित करेगा!'

कौन हैं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड अमेरिका के समोआ में जन्मी थीं। इनका पालन-पोषण मुख्य रूप से हवाई में हुआ। 21 वर्ष की आयु में हवाई के प्रतिनिधि सभा में सीट हासिल करने के बाद उनका राजनीतिक करियर कुछ समय के लिए रुक गया। तत्‍पश्‍चात, वह हवाई का प्रतिनिधित्व करने के लिए कांग्रेस में सीट जीतकर लौटीं। अमेरिकी सदन की पहली हिंदू सदस्य बनकर उन्‍होंने इतिहास रचा और फिर सदन में ही श्रीमद्भगवदगीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article